अलीगढ़ में डांसर के साथ दुल्हन का भाई भागा:एक महीने पहले हुई थी शादी, पत्नी बोली- होटल के CCTV में दिखे

अलीगढ़ में बहन की शादी में नाचने के लिए बुलाई गई एक डांसर दुल्हन के भाई को लेकर भाग गई। दुल्हन के भाई बिलाल की शादी एक महीने पहले ही हुई थी। दरअसल, आधी रात जब डांस का प्रोग्राम खत्म हो गया तो बिलाल डांसर को छोड़ने उसके घर गया था। इस बीच रास्ते में बातचीत के दौरान बिलाल को डांसर सोनी से प्यार हो गया। दोनों के बीच प्रेम संबंध इस कदर बढ़ गया कि बिलाल ने अपनी नई-नवेली दुल्हन से बात करना बंद कर दिया। बिलाल और डांसर सोनी को जयपुर के एक होटल में देखा गया है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। दुल्हन और घरवालों ने आरोप लगाया कि नाचने वाली महिला शातिर अपराधी है। वह हत्या के केस में जेल भी जा चुकी है। मामला थाना गांधी पार्क क्षेत्र का है। पहले सोनी के डांस की 2 तस्वीरें देखिए अब पूरा मामला विस्तार से समझिए… सराय इंतजाम अली में गुलिस्ता बेगम रहती है। उसने बताया- 3 दिसंबर, 2025 को मेरा निकाह मोहम्मद बिलाल के साथ हुआ था। मेरी शादी के 2 दिन बाद 5 दिसंबर को मेरी ननद की शादी थी। 4 दिसंबर को ननद का संगीत कार्यक्रम (मढ़े) था। इसमें डांस करने के लिए अलीगढ़ के नींवरी मोड में रहने वाली सोनी उर्फ शबनम को बुलाया गया था। ​नाच-गाने के दौरान सोनी ने मेरे पति बिलाल का मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद पति और सोनी के बीच बातचीत शुरू हो गई। इसी के बाद से पति बिलाल मुझसे लगातार झगड़ा करने लगे। इसी बीच एक दिन मैंने चुपके से उनका फोन चेक किया तो पता चला कि वो डांसर सोनी से बात करते हैं। ​नशीली चाय पिलाकर ब्लैकमेल किया
​गुलिस्ता ने आरोप लगाया- कुछ दिन बाद सोनी ने मेरे पति बिलाल को अपने घर बुलाया। वहां उसने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर मेरे पति को पिला दिया। इसके बाद उसके साथ आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। 9 जनवरी, 2026 को सोनी ने नशे की हालत में बिलाल का अंगूठा लगवाकर फर्जी निकाहनामा तैयार कर लिया। यह बात जब हम लोगों को पता चली, तो हमने विरोध किया। इस पर सोनी ने बिलाल को ‘सोने के अंडे देने वाली मुर्गी’ बताते हुए उसे छोड़ने के बदले 10 लाख रुपए मांगे। ‘कब्रिस्तान में मिली थी प्रेमी की लाश’
बिलाल के पिता सादिक अली और भाभी सोनम ने बताया कि सोनी पहले भी कई लड़कों को फंसा चुकी है। उसने शाहजमाल इलाके में एक युवक की हत्या करवाई थी, जिसकी लाश कब्रिस्तान में दबी मिली थी। इस केस में वह जेल भी जा चुकी है। घरवालों को डर है कि सोनी बिलाल की भी हत्या कर सकती है। ​जयपुर के होटल से वीडियो सामने आया
बिलाल के घरवालों का कहना है कि बिलाल लापता है। 11 फरवरी की शाम का एक वीडियो सामने आया है। इसमें बिलाल और सोनी जयपुर के किसी होटल में नजर आ रहे हैं। बिलाल की पत्नी गुलिस्ता ने बताया कि पति बिलाल ने एक बार आत्महत्या का प्रयास भी किया था। वह मानसिक रूप से सोनी के दबाव में हैं। थाना प्रभारी गांधीपार्क का कहना है कि ऐसा कोई भी मामला अभी संज्ञान में नहीं है। वायरल वीडियो के आधार पर परिजन से बात की जाएगी। अगर कोई तहरीर आती है, तो इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ——————— ये खबर भी पढ़ें…​ झांसी में MBA पास भाई को न्यूड कर दफनाया, कपड़े धुलकर रखे; पकड़ा न जाए, इसलिए फोन जंगल में जलाया झांसी में गाली देने पर छोटे भाई ने MBA पास बड़े भाई की हत्या कर दी। हत्या के बाद पकड़ा न जाए, इसलिए एक-एक सबूत मिटाने का पूरा प्लान बनाया। घर के पिछले हिस्से में 5 फीट गहरी कब्र खोदी और लाश को न्यूड कर दफना दिया। पढ़ें पूरी खबर…