लखनऊ के मदेयगंज इलाके में एक युवक गोमती नदी में कूदने के लिए पुल पर चढ़ गया। पुल पर बनी छतरी के ऊपर टहलता रहा। वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे उतरने के लिए कहा तो मना कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाइश कर युवक को छतरी से उतारा। पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि घरेलू कलह से तंग आकर सुसाइड करना चाहता था। युवक की पहचान बिजनौर के रहने वाले कपिल कुमार के रूप में हुई। मदेयगंज के पक्का पुल पर शनिवार शाम करीब 6 बजे एक युवक छतरी पर चढ़ गया। युवक पुल के ऊपर खड़े होकर टहलने लगा। इस दौरान गोमती नदी की तरफ छलांग लगाने के इरादे से देखता रहा। वहां से गुजर रहे लोगों ने उसका वीडियो बना लिया। 3 तस्वीरें देखिए… राहगीरों ने समझाया, नहीं माना वीडियो में लोग उसे समझाते हुए दिख रहे हैं, लेकिन वह सबकी बातों को अनदेखा करता रहा। युवक की हरकतों से पुल पर भीड़ जमा हो गई। जिससे ट्रैफिक भी बाधित हुआ। पुलिस ने समझा बुझाकर युवक को नीचे उतार लिया है। युवक के परिजनों को थाने बुलाया पुलिस ने बताया- बिजनौर निवासी कपिल कुमार का पत्नी से आए दिन विवाद होता था। शनिवार को भी उसका विवाद हुआ था। आए दिन की कलह से परेशान होकर युवक मदेयगंज स्थित पक्के पुल पर पहुंचा। वह पुल पर बने छत्ते पर चढ़ गया। यह देख राहगीर घबरा गए। लोगों ने उसे समझाने की काफी कोशिश की, मगर वह नहीं माना। इस बीच वहां से गुजर रही मदेयगंज थाने की पुलिस टीम ने उसे किसी तरह से छत्ते से उतारा और थाने में सूचना दी। युवक के घरवालों को मामले की जानकारी देकर बुलाया गया है। …………………………. यह खबर भी पढ़ें लखनऊ में राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: भाजयुमो ने कूच किया कांग्रेस दफ्तर, पुतला जलाया; बोले- होश में आओ, होश में आओ लखनऊ में राहुल गांधी के खिलाफ भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने VVIP गेस्ट हाउस के सामने से कांग्रेस दफ्तर की ओर कूच किया। इस दौरान पुलिस ने रोड को बैरिकेड करके पूरी तरह जाम कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर