वेस्टइंडीज ने टी-20 वर्ल्ड कप के चौथे सुपर-8 मैच में जिम्बाब्वे को 107 रन के बड़े अंतर से हराया। वानखेड़े स्टेडियम में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 254 रन बनाए। 255 रन का टारगेट चेज कर रही जिम्बाब्वे 17.4 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई। शिमरोन हेटमायर प्लेयर ऑफ द मैच रहे। मैच का स्कोरबोर्ड गुडाकेश मोती ने 4 विकेट झटके
जिम्बाब्वे की ओर से डायोन मायर्स ने 28 रन बनाए। वे टीम के टॉप स्कोरर रहे। कप्तान सिकंदर रजा ने 27 रन का योगदान दिया। विंडीज की ओर से गुडकेश मोती ने 4 विकेट झटके। जबकि अकिल हुसैन ने 3 विकेट हासिल किए। हेटमायर ने 19 बॉल पर फिफ्टी लगाई, पॉवेल का भी अर्धशतक
वेस्टइंडीज के लिए शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल ने फिफ्टी लगाई। हेटमायर ने 34 बॉल पर 85 रन बनाए। इस पारी में 7 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। उन्होंने 19 बॉल पर फिफ्टी लगाई। वहीं, रोवमन पॉवेल ने 35 बॉल पर 59 रन बनाए। उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। रिचर्ड नगारवा को 2 विकेट मिले। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, अकिल हुसैन, गुडाकेश मोती और शमार जोसेफ। जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, डायोन मायर्स, ताशिंगा मुसेकिवा, रिचर्ड नगारवा, ब्रैड इवांस, टोनी मुनयोंगा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजरबानी। —————————————
क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें