रेलवे प्रशासन ने होली पर्व के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए श्रीगंगानगर–समस्तीपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन देवरिया सदर, सीवान और छपरा होकर गुजरेगी। गाड़ी संख्या 04731/04732 श्रीगंगानगर–समस्तीपुर साप्ताहिक होली विशेष ट्रेन कुल पांच फेरों के लिए संचालित की जाएगी। श्रीगंगानगर जंक्शन से यह 1 मार्च से 29 मार्च 2026 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी, जबकि समस्तीपुर से 3 मार्च से 31 मार्च 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को रवाना होगी। गाड़ी संख्या 04731 श्रीगंगानगर जंक्शन–समस्तीपुर साप्ताहिक होली विशेष प्रत्येक रविवार को दोपहर 13:25 बजे श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी। यह सादुलशहर, हनुमानगढ़, संगरिया, मंडी डबवाली, सिरसा, हिसार, रोहतक, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, बस्ती और गोरखपुर होते हुए देवरिया सदर से 15:55 बजे गुजरेगी। इसके बाद सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर होते हुए रात 23:30 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 04732 समस्तीपुर–श्रीगंगानगर जंक्शन विशेष प्रत्येक मंगलवार को तड़के 01:00 बजे समस्तीपुर से रवाना होगी। यह मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सीवान, देवरिया सदर (सुबह 07:10 बजे), गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद और दिल्ली होते हुए अगले दिन रोहतक, हिसार, सिरसा, हनुमानगढ़ मार्ग से दोपहर 12:20 बजे श्रीगंगानगर जंक्शन पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, होली के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह विशेष ट्रेन महत्वपूर्ण राहत प्रदान करेगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले समय सारिणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।