लखनऊ विश्वविद्यालय के गंगा हॉस्टल में मेस का खाना खाने से लॉ थर्ड ईयर छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उल्टियां होने के बाद छात्रा बेहोश हो गई। इससे नाराज साथी छात्राओं ने हॉस्टल में प्रदर्शन कर दिया। बड़ी संख्या में जुटी छात्राओं ने मेस संचालक के खिलाफ प्रोवोस्ट से कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी हुई। छात्राओं का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बाद भी प्रशासन ने समय पर डॉक्टर उपलब्ध नहीं कराया। हॉस्टल मेस के खाने की गुणवत्ता को लेकर लगातार छात्राएं शिकायत कर रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई पुख्ता कार्रवाई नहीं की गई। खबर अपडेट की जा रही है…