लखनऊ के गोमती नगर थाना क्षेत्र नेहरू एन्क्लेव स्थित रेशम निदेशालय की बिल्डिंग में आग लग गई। घटना बुधवार रात हुई। बिल्डिंग में दो ऑफिस बने हैं। मौके से कोई भी मौजूद नहीं था। अंदर रखे दस्तावेज जलकर राख हो गए। मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं।