कानपुर में आज से बिठूर महोत्सव का भव्य शुभारंभ हो गया है। कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति गीत से हुई। स्क्रीन पर तिरंगा लहराया। ‘वंदे मातरम’ के दौरान पूरे पंडाल में “भारत माता की जय” के नारे लगे। गायक पलाश सेन के मंच पर आते ही माहौल पूरी तरह संगीतमय हो गया। जैसे ही उन्होंने अपने लोकप्रिय गीत गाने शुरू किए, कनपुरिया दर्शक खुद को रोक नहीं पाए और स्टेज के पास पहुंचकर उनके साथ झूमने लगे। पलाश सेन ने भी दर्शकों के उत्साह का भरपूर जवाब दिया। उन्होंने कहा- कानपुर की धरती पर आना मेरा सौभाग्य है। यहां के कनपुरियों के साथ नाचने का अलग ही आनंद है। तीन दिवसीय बिठूर महोत्सव का शुभारंभ प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय समेत जनप्रतिनिधियों ने स्वस्तिवाचन के बीच दीप प्रज्वलन कर किया। मुख्य अतिथि ने बिठूर की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरा को नमन करते हुए कहा- ऐसे आयोजन विरासत को नई चेतना देते हैं और कलाकारों को मंच प्रदान करते हैं। दीप प्रज्वलन के बाद “जय हो धरा बिठूर” गीत की प्रस्तुति ने समां बांधी। वहीं भोपाल कत्थक समिति की अनुराधा सिंह ने शास्त्रीय नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। तस्वीरें देखिए…. बिठूर महोत्सव की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….