गोरखपुर में मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य के कारण शुक्रवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। इस अवधि में उपकेंद्र यूनिवर्सिटी से जुड़े सभी फीडर बंद रहेंगे। विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि कार्य जनहित में कराया जा रहा है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपने आवश्यक कार्य पूर्व निर्धारित समय से पहले पूर्ण कर लें और विभाग को सहयोग प्रदान करें। यूनिवर्सिटी और शहर के प्रमुख बाजार रहेंगे प्रभावित
बिजली कटौती के चलते यूनिवर्सिटी, गोलघर, सिनेमा रोड, गांधी गली, गणेश चौक, विजय चौक, पूरदिलपर, खोवामंडी, भालोटिया मार्केट, पार्क रोड, सिविल लाइन और कचहरी चौक समेत आसपास के क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इन इलाकों में बाजार, कार्यालय और आवासीय उपभोक्ताओं को निर्धारित समय तक बिजली नहीं मिलेगी। खोराबार और लोहिया इंक्लेव क्षेत्र में होगी कटौती
इसी क्रम में रोड चौड़ीकरण एवं लाइन शिफ्टिंग कार्य को लेकर विद्युत उपकेंद्र खोराबार के 11 KV रामगढ़ और सूबाबाजार फीडर तथा विद्युत उपकेंद्र लोहिया इंक्लेव के 11 KV लालपुर टीकर फीडर की आपूर्ति भी सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी। इससे खोराबार और आसपास के क्षेत्रों में भी उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।