रायबरेली में एक मुस्लिम युवती ने हिंदू धर्म अपनाकर अपने प्रेमी विकास से विवाह कर लिया। विवाह मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ, जहां दोनों ने सात फेरे लिए। विवाह से पहले युवती नाजिया ने हिंदू धर्म स्वीकार कर अपना नाम बदलकर मीनाक्षी रख लिया। विवाह समारोह के दौरान विकास ने उनकी मांग में सिंदूर भरा और वरमाला पहनाई। दो साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग जानकारी के अनुसार, विकास और नाजिया पिछले दो वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे। विकास ने बताया कि दोनों की मुलाकात एक मकान निर्माण कार्य के दौरान हुई थी, जिसके बाद यह परिचय प्रेम संबंध में बदल गया। विवाह शहर के एक शिव मंदिर में पंडित की मौजूदगी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में दोनों पक्षों के परिवारीजन भी उपस्थित रहे। लड़के पक्ष से विकास के पिता रामबाबू और लड़की पक्ष से नाजिया उर्फ मीनाक्षी की दादी कल्लो मौजूद थीं। विकास पेशे से श्रमिक हैं। नाजिया उर्फ मीनाक्षी शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेखवाड़ा किला बाजार की निवासी हैं, जबकि विकास मिलएरिया थाना क्षेत्र के ग्राम धौरहरा के रहने वाले बताए गए हैं। स्थानीय स्तर पर विवाह को लेकर चर्चा का माहौल है।