लखनऊ में आज से 2 दिवसीय “उत्तर प्रदेश मीन महोत्सव और एक्वा एक्सपो-2026” शुरू हुआ। महोत्सव 27 और 28 फरवरी 2026 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में चलेगा। भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल और प्रदेश सरकार के मत्स्य विकास कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने महोत्सव का उद्घाटन किया। केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल ने कहा- इस शहर में आम महोत्सव होता था। मीन महोत्सव पहली बार हो रहा है। डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा- बैंक वाले बहुत बदमाश हैं। विभाग से भी मत्स्य पालक का सर्टिफिकेट जारी होने के बाद भी किसानों लोन के लिए दौड़ाया जाता है। अधिकारियों से कहना चाहूंगा कि किसानों को हैरेस मत करिए कि वह मत्स्य विभाग से हट कर दूसरी जगह चले जाएं। मत्स्य सहकारी समिति अध्यक्ष वीरू साहनी ने कहा- एसडीएम द्वारा काम नहीं किया जा रहा है। किसानों को ठेका देने के लिए दौड़ाया जाता है। इस पर मैं मुख्यमंत्री से कहूंगा कि उनसे पावर छिन लिया जाए। मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी ने महिला किसान से पूछा- आपको मत्स्य विभाग की योजनाओं का लाभ मिला या नहीं? महिला ने कहा, नहीं। जिस पर अवनीश अवस्थी ने डायरेक्ट को बुलाकर कहा कि इनका नाम नोट करिए। इनको योजनाओं का लाभ दीजिए और हमें बताइए। देखिए 3 तस्वीरें… पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…