लखनऊ में BJP सांसद दिनेश शर्मा पर ब्राह्मण भड़के:PCS अफसर ने दोनों हाथों से फरसा लहराया, कांग्रेस अध्यक्ष और डिप्टी सीएम भी आए

लखनऊ में ब्राह्मण समाज के लोगों ने पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा सांसद दिनेश शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ब्राह्मण प्रबुद्ध समागम में UGC मुद्दे पर नहीं बोलने पर ब्राह्मण समाज नाराज हो गया। वह कुछ ही देर बोल पाए थे कि हंगामा शुरू हो गया। लोग कहने लगे- UGC पर बोलिए। हंगामा और हूटिंग के बीच उन्होंने अपना भाषण अधूरा छोड़ दिया और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए मंच पर आकर बैठ गए। वहीं, इस मसले पर बाद में दिनेश शर्मा ने दैनिक भास्कर को बताया कि मुझे होली के कार्यक्रम में जाना था, इसलिए मंच से जल्दी नीचे आ गया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ब्राह्मण प्रबुद्ध समागम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में विभिन्न दलों के ब्राह्मण नेता शामिल हुए। पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के अलावा पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा, यूपी कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय, कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय आदि पहुंचे थे। कार्यक्रम में निलंबित पीसीएस अफसर अलंकार अग्निहोत्री भी पहुंचे। वह बोलने लगे तो उन्हें जनता ने नहीं, आयोजकों ने चुप करा दिया। आयोजकों ने कहा- राजनीतिक, मंदिर-चंदा जैसी बातें मत बोलिए, मुद्दे पर बोलिए। इस पर उन्हें सुन रहे लोगों ने अलंकार के समर्थन में नारेबाजी कर हंगामा कर दिया। इसके बाद अलंकार भाषण रोककर, हाथ में फरसा लहराते हुए मंच से उतर गए। अलंकार के जाने के बाद कार्यक्रम में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी पहुंचे। हालांकि वो भी कुछ ही देर में आयोजन स्थल से निकल गए। 3 तस्वीरें देखिए… समागम के पल-पल अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग पढ़िए…