आजमगढ़ जिले में आगामी होली के त्योहार और रमजान के त्यौहार को देखते हुए जिले में सकुशल और स्वादपूर्ण वातावरण में त्योहारों को संपन्न करने के उद्देश्य से आजमगढ़ मंडल के डीआईजी सुनील कुमार सिंह जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ फुट पेट्रोलिंग की। इसके तहत जिले के कोतवाली से शुरू होकर महिला अस्पताल चौक तकिया पहाड़पुर सहित अन्य घनी आबादी वाले और संवेदनशील क्षेत्रों से होकर आम जनमानस से त्योहार को शांतिपूर्वक मनाएं जाने की अपील भी की गई। शांतिपूर्वक मनाएं त्यौहार
जिले के एसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि होली और रमजान के त्यौहार को सभी लोग शांतिपूर्वक ढंग से मनाए। इसके साथ ही मंदिर मस्जिद और धार्मिक स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए गए। ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग शासन के निर्देशानुसार पालन करने का भी निर्देश दिया गया। जिससे कि किसी तरह की कानून व्यवस्था को लेकर समस्या न होने पाए। इसके साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को भी अपने-अपने इलाकों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही मिश्रित आबादी वाले इलाकों में सिविल ड्रेस में भी पुलिस कर्मियों को तैनात किया जा रहा है। जिससे कि किसी तरह की समस्या न होने पाए।