मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार की सुबह गोरखपुर पहुंच गए। वह हेलीकाप्टर से सर्किट हाउस पहुंचे। उसके बाद एनेक्सी भवन गए। वहां राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की। करीब 2 घण्टे चली बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय भी उपस्थित रहे। सीएम 4 दिवसीय यात्रा पर गोरखपुर पहुंचे हैं। समन्वय बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष समारोह को लेकर चर्चा हुई। चैत्र परिपदा पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। सीएम ने संघ के पदाधिकारियों से कहा कि बेहतर शासन के लिए एवं जनहित को लेकर सरकार के लिए कोई सुझाव हों तो जरूर बताएं। कई पदाधिकारियों ने सुझाव भी दिए। RSS के प्रांत प्रचारक रमेश, प्रान्त संघ चालक डॉ महेंद्र अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारी इस बैठक में शामिल हैं। बैठक से निकलकर सीएम गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। वहां गुरु गोरखनाथ की पूजा-अर्चना की। उसके बाद ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों एवं होली की तैयारियों की जानकरी ली। शाम को श्रीश्री होलिका दहन उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित भक्त प्रह्लाद की शोभायात्रा में शामिल होंगे।