नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद यूपी में प्रदर्शन और विदेश में फंसे लोगों को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर काशी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के शंकराचार्य पर बयान से जुड़ी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- यूपी में शियाओं का प्रदर्शन, बीजेपी विधायक ने निंदा की- सपा नेता बोले- होश न खोएं यूपी में दूसरे दिन भी शियाओं का प्रदर्शन जारी रहा। BJP विधायक राजेश्वर सिंह ने प्रदर्शनों की निंदा की है। सपा नेता एसटी हसन बोले- होश न खोएं। लखनऊ में छोटा और बड़ा इमामबाड़ा 3 मार्च तक के लिए बंद। 500 से अधिक दुकानें बंद रहीं। रविवार रात करीब 1 लाख शिया लोगों ने प्रदर्शन किया, मुर्दाबाद के नारे लगाए। कई शहरों में अमेरिका का पुतला जलाया गया। पूरी खबर पढ़ें 2- दुबई में फंसा युवक बोला- बम बरस रहे, लग नहीं रहा लौट पाऊंगा; यूएई में इंजीनियर फंसे इजरायल-ईरान में फंसे यूपी के लोगों का परिवार परेशान। अपनों की सलामती को लेकर दुआ मांग रहे। कईयों का फोन पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा। दुबई में फंसा युवक बोला- बम बरस रहे, लग नहीं रहा लौट पाऊंगा। बताया कि एक हॉल में 150 लोग हैं, डर की वजह से कोई बाहर नहीं निकल रहा। आगरा के इंजीनियर UAE में फंसे। बहरीन गया युवक फंसा, नौकरी भी छूटी। पूरी खबर पढ़ें 3- डिप्टी सीएम केशव बोले- शंकराचार्य हमारे भगवान, अखिलेश को बताया ढोंगी डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने काशी में कहा कि शंकराचार्य का स्थान सर्वोपरि है। वे भगवान शंकराचार्य हैं। वे कहीं भी जाएंगे हम उनका स्वागत करेंगे। एक रामभक्त होने के नाते मैं खुद ही उनका अभिनंदन करने को तैयार हूं। गोहत्या पर बोले- UP में हत्यारे की औकात नहीं कि गौमाता को खरोंच पहुंचा सके। सपा प्रमुख पर हमला बोलते हुए कहा- अखिलेश ढोंगी व्यक्ति हैं। पूरी खबर पढ़ें 4- ब्रज में विदेशी महिलाएं झूमकर नाचीं; 1000 विधवा महिलाओं ने होली खेली ब्रज में होली की धूम है। विदेशी महिलाएं भी अबीर-गुलाल और रंगों में सराबोर मस्ती करती नजर आईं। 1000 से अधिक विधवा और निराश्रित महिलाएं भी होली के भजन पर अबीर-गुलाल उड़ाकर जमकर नाचते-झूमते दिखीं। कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने प्रियाकांत जू मंदिर में हाइड्रोलिक पिचकारी से श्रद्धालुओं पर अबीर-गुलाल और रंग उड़ाए। फॉग की होली भी खेली गई। पूरी खबर पढ़ें 5- एनकाउंटर में मारे गए जीशान के पिता फूटकर रोए, यूट्यूबर सलीम का VIDEO आया गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक का एक हमलावर जीशान एनकाउंटर में मारा गया। बड़ा भाई गुलफाम चकमा देकर फरार हो गया। मौत के बाद जीशान के पिता फूट-फूटकर रोए। दोनों भाइयों ने लोनी में इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर पर दिनदहाड़े चाकू से 14 बार वार किए थे। दोनों पर एक लाख का इनाम घोषित था। खून से सने यूट्यूबर सलीम का VIDEO सामने आया। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें… 6- युवराज सिंह ने खेला क्रिकेट, लड़कियों से बोले- अच्छा कैच पकड़ा, लड़कों कुछ सीखो लखनऊ में युवराज सिंह ने बच्चों के साथ क्रिकेट खेला। लड़कियों को मोटिवेट करते हुए बोला- अच्छा कैच पकड़ा, लड़कों कुछ सीख लो। इस दौरान बच्चों ने बॉलिंग और युवराज ने बैटिंग की, साथ ही कैच लेने की प्रैक्टिस कराई। बच्चों को कई टिप्स भी दिए। उन्होंने अपना बैट छोड़कर भागने का अपना एक किस्सा भी सुनाया। वह सोमवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें 7- बहराइच में बेटे ने मां-बाप, बहन और दादी की हत्या की, कुल्हाड़ी से 30 मिनट तक मारता रहा बहराइच में युवक ने माता-पिता, बहन और दादी को मार डाला। परिजन पर 30 मिनट तक कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करता रहा। बचाव करने आए बड़े भाई की भी जान लेने की कोशिश की, लेकिन वो बच गया। 10 साल का भतीजा पूरी वारदात को छिपकर देखता रहा। गांव के लोग पहुंचे तो खुद को मारने की कोशिश की। संपत्ति को लेकर कई वर्षों से घर में विवाद चल रहा था। पूरी खबर पढ़ें 8- कौशांबी में यमुना नदी में मिला टीचर का शव, परिजन बोले- बीएलओ के काम का था दबाव कौशाम्बी में बीएलओ/ सहायक अध्यापक का अर्ध नग्न शव महिला घाट के पास दाती क्षेत्र में मछुआरों को मिला। वह पांच दिन से घर से लापता थे। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा- पुलिस गंभीरता दिखाती तो वह बच जाते। बताया- वह बीएलओ के काम के दबाव और अधिकारियों की प्रताड़ना के कारण कुछ दिनों से परेशान और अस्वस्थ चल रहे थे। पूरी खबर पढ़ें
9- बीमारी बांट रहा बोतलबंद पानी, 80% प्लांट फेल- 119 में मिले मल-मूत्र के बैक्टीरिया यूपी में बोतलबंद पानी बीमारी बांट रहे हैं। 80% प्लांट जांच में फेल हो गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 119 प्लांट्स के सैंपल्स में मल-मूत्र के बैक्टीरिया मिले। बड़े पैमाने पर खामियां पाई गईं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त रोशन जैकब ने पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर प्लांट की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया था। 164 प्लांट का लाइसेंस सस्पेंड किया गया, 104 को नोटिस दी गई। पूरी खबर पढ़ें 10- महोबा में कारोबारी की पत्नी को नौकरानी ने मार डाला, चूड़ी के टुकड़े से खुला राज महोबा में घर की नौकरानी और उसके बेटे ने कारोबारी की पत्नी की हत्या की थी। घटनास्थल पर मिले चूड़ी के टुकड़े से पुलिस आरोपियों तक पहुंच सकी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए नौकरानी और उसके बेटे को अरेस्ट कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद नौकरानी ने पुलिस को बताया- मालकिन छोटी-छोटी बातों पर डांटती थी, बेइज्जती करती थी इसलिए मार डाला। पूरी खबर पढ़ें 11- अलीगढ़ में खुद को जलाने वाले युवक की मौत, भाई बोला- पुलिस टॉर्चर करती अलीगढ़ में 1 मार्च को पुलिस चौकी में आग लगाने वाले मनोज वर्मा (50) की सोमवार को दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। इस मामले में पुलिस लगातार उसके घर पर दबिश दे रही थी। परेशान होकर उसने आग लगा ली थी। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। भाई बोला- उसको पुलिस टॉर्चर करती थी। पूरी खबर पढ़ें 12- उन्नाव में बस ट्रक से जा भिड़ी, 3 यात्रियों की मौत- 11 घायल उन्नाव में एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस एक खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में बस में सवार 3 यात्रियों की कुचलकर मौत हो गई, जबकि 11 गंभीर घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के अंदर सो रहे यात्रियों को संभलने का भी मौका नहीं मिला। सभी एक दूसरे पर गिरने लगे। कुछ यात्री को बस की बॉडी के नीचे दब गए। पुलिस ने बताया- बस में 35 सवार थे। पूरी खबर पढ़ें 13- झांसी में प्रेमी देवर के हमले में घायल भाभी की मौत, खुद भी जान दे दी थी झांसी में ब्रेकअप के बाद देवर के जानलेवा हमले में घायल भाभी की मौत हो गई है। मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। देवर ने 28 फरवरी को चाकू से सीने, पेट और गले पर वार किए थे। इससे आतें बाहर निकल आई थीं। हमले के बाद देवर न्यूड अवस्था में भाग गया था और घर से करीब 300 मीटर दूर जाकर पेड़ पर लटककर जान दे दी थी। दोनों के बीच अफेयर था। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है… 14- ब्रज की अनोखी परंपरा, होलिका की 20 फीट ऊंची लपटों से निकलेगा पंडा ब्रज की 45 दिन की होली के बीच 3 मार्च को एक अनोखी पंडा परंपरा देखने को मिलेगी। फालैन गांव में 20 फीट लंबी और 30 फीट चौड़ी होलिका के धधकते अंगारों के बीच से पंडा दौड़ते हुए निकलता है। आग में पंडा जरा सा भी नहीं जलता है। गांव के बुजुर्गों के अनुसार, 5300 साल पुरानी इस परंपरा को देखने के लिए 50 हजार से अधिक टूरिस्ट गांव में पहुंचते हैं। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास… 15- मंदिरों में दर्शन नहीं होंगे 3 मार्च को साल के पहले चंद्रग्रहण पर प्रदेश के सभी मंदिरों में दर्शन बंद रहेंगे। अयोध्या में राम मंदिर के अलावा हनुमानगढ़ी, कनक भवन आदि भी बंद रहेंगे। सभी मंदिरों के प्रशासन और समिति ने मंदिर बंद करने का ऐलान किया। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…