लखनऊ में होलिका दहन शुरू हो गया है। 3729 जगहों पर होलिका दहन होगा। डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मंदिर गेट के सामने महंत दिव्या गिरी ने होलिका की पूजा-अर्चना की। गोमती नगर के विशाल खंड में भी हाेलिका पूजन किया गया। चौक में होलिकोत्सव समिति की ओर से होलिका दहन सोमवार रात 11:50 से 12:50 के बीच किया जाएगा। संयोजक अनुराग मिश्रा उर्फ अन्नू ने बताया कि लोहिया पार्क में सुबह से फाग गायन चल रहा है। उत्सव के लिए सीतापुर, हरदोई सहित अन्य शहरों से टोलियां आई हैं। रंगोली और साज-सज्जा प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। शुभ संस्कार समिति के महामंत्री रिद्धि किशोर गौड़ ने बताया-चौपटिया क्षेत्र में 1:30 से 2:30 के बीच होलिका दहन होगा। अमीनाबाद में होली उत्सव समिति के अध्यक्ष मुनीश चौधरी ने बताया कि रात 1 बजे होलिका दहन किया जाएगा। 2 तस्वीरें देखिए… लाइव अपडेट्स के लिए ब्लाॅग से गुजर जाएं…