चार मार्च को रंगों का पर्व होली है। होली खेलने को लेकर हर कोई तैयार है। रंग व अबीर गुलाल के बाजार जहां सज गए वहीं काशी के घाटों पर होली का माहौल साफ दिखने लगा है। दरअसल, यहां रंगभरी एकादशी के दिन से ही होली की शुरुआत हो जाती है। यही कारण है कि काशीवासी होलियाना रंग में रंगते दिखने लगे हैं। वहीं लोक गायकों की टीम अपने गायकी के जरिए होली का माहौल बनाने में जुटी है। यहां पांडेय घाट पर गायकों की टोली काशीवासियों संघ होलियाना रंग में रंगते हुए देखने को मिल रहे है। गायकों ने फाग गया और अबीर गुलाल भी लगाए। रंग बरसे भीगे चुनरवाली व, होली खेले रघुवीरा जैसे होली गीत पर लोग नृत्य करते दिखे। एक दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं भी दी गई