लखनऊ में तीन दिनों तक बंद रहे बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, पिक्चर गैलरी समेत विभिन्न इमारतें बुधवार से पर्यटकों के लिए खोल दी जाएंगी। ईरान सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद तीन दिवसीय शोक घोषित किया गया था। इसके बाद 1 , 2 और 3 मार्च तक यह इमारतें पर्यटकों के लिए बंद कर दी गई थीं। जैसे ही अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर आई शिया समुदाय में गम की लहर दौड़ गई। शिया धर्म गुरुओं की तरफ से तत्काल शोक घोषित किया गया। इसके बाद इमारत पर काले झंडे लगाए गए लोगों ने काले कपड़े पहने मजलिसों में शामिल हुए। पर्यटनों को असुविधा का सामना करना पड़ा अमेरिका इजराइल का जमकर विरोध किया। इस दौरान ईरान के सुप्रीम लीडर को जगह जगह श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही छोटा इमामबाड़ा, बड़ा इमामबाड़ा जैसे पर्यटन स्थलों को तत्काल बंद कर दिया गया। पर्यटन स्थल बंद होने के बाद बाहर से आने वाले पर्यटकों को जानकारी नहीं थी। उसके बाद पर्यटकों को असुविधा का सामना करना पड़ा। पर्यटक बोले- इमामबाड़ा देख नहीं पाए यूपी के विभिन्न जनपदों से और देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले पर्यटक बड़ा इमामबाड़ा और छोटा इमामबाड़ा के बाहर जब पहुंचे तो उनके हाथ मायूसी लगी। पर्यटकों को अंदर प्रवेश नहीं मिला, जिसके बाद मायूस होकर गेट पर खड़े होकर ही सेल्फी लेते हुए नजर आए। महाराष्ट्र से आए पर्यटक ने बताया कि इमामबाड़े के बारे में काफी कुछ सुना था इसी को देखने के लिए बहुत दूर से आए मगर यहां आए तो इमामबाड़ा बंद मिला अब वापस जा रहे हैं। दुख हो रहा है।