फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के द्वारिकापुरी मोहल्ले में एक 45 वर्षीय महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। होली के त्योहार से पहले विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने से पूरा परिवार टूट गया है। मृतका की पहचान प्रेमलता राजपूत (45 वर्ष) पत्नी राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने अपने घर पर ही विषाक्त पदार्थ का सेवन किया। परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर थाना उत्तर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अंजीश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि महिला ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। फिलहाल इस संबंध में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वही मोहल्ले वासियों का कहना है की होली के त्योहार से पहले विवाहिता ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया। इसकी विस्तृत जांच होनी चाहिए।