लखनऊ के मड़ियांव थानाक्षेत्र में पुलिस ने 2 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया- बुधवार को सूचना मिली कि 2 युवक हाल ही में चोरी हुई स्कूटी के साथ मड़ियांव पुल के नीचे रेलवे लाइन के पास मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। धीरज दूध डेरी चलाता है और लुकमान ड्राइवरी करता है पूछताछ में आरोपियों की पहचान धीरज कनौजिया उर्फ धन्नी (24) निवासी डीएसई-523 सेक्टर-सी थाना विकासनगर (मूल निवासी ग्राम धरौरा, थाना महिगवां) और लुकमान (22) निवासी स्पोर्ट्स कॉलेज डिपो चौराहा, थाना गुडंबा के रूप में हुई। धीरज दूध डेरी चलाता है और लुकमान ड्राइवरी करता है। पुलिस ने तीन और चोरी के वाहन बरामद किए दोनों से बरामद स्कूटी के बारे में पूछने पर उन्होंने स्वीकार किया कि इसे कुछ दिन पहले इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे से चोरी किया था और बेचने जा रहे थे। कड़ाई से पूछताछ पर आरोपियों की निशानदेही से पुलिस ने तीन और चोरी के वाहन बरामद किए, जिनमें एक टीवीएस जुपिटर, एक पैशन प्लस और एक पैशन प्रो है। पुलिस आरोपियों से घटनाओं की जानकारी जुटा रही है।