प्रयागराज की ऐतिहासिक लोकनाथ की होली शुरू हो चुकी है। ये होली 2 दिन तक चलेगी। होलिका दहन के बाद पहले दिन बुधवार को पूरा शहर रंगों में सराबोर नजर आया। हजारों की संख्या में लोग लोकनाथ की कपड़ा फाड़ होली में शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और फिल्मी गीतों जमकर डांस किया। कपड़ा फाड़ होली खेली। एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाया। सिविल लाइंस, कटरा, चौक, जॉनसनगंज, तेलियरगंज, गोविंदपुर, झूंसी और नैनी समेत शहर के विभिन्न इलाकों में भी होली का उत्साह देखने को मिला। दरअसल, लोकनाथ और चौक इलाका शहर का सबसे मुख्य बाजार है। होलिका दहन वाली शाम तक यहां बाजार चलता है। दुकान बंद होने के बाद रात में ही यहां सफाई होती है। इसके बाद यहां कपड़ा फाड़ होली खेली जाती है। युवा एक-दूसरे के कपड़े फाड़कर हैपी होली बोलते हैं। वीडियो देखने के लिए ऊपर तस्वीर पर क्लिक करें…