न्यूजीलैंड ने दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने बुधवार को पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया। कीवी टीम पहली बार 2021 के फाइनल में पहुंची थी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कीवियों के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 170 रन का टारगेट 12.5 ओवर में एक विकेट पर चेज कर लिया। फिन एलन ने 33 बॉल पर 100 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक लगाया। एलन ने वेस्टइंडीज के दिग्गज बैटर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। गेल ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 47 बॉल पर शतक लगाया था। मैच का स्कोरबोर्ड साइफर्ट ने इस वर्ल्ड कप में तीसरी फिफ्टी लगाई
न्यूजीलैंड के ओपनर टिम साइफर्ट ने इस टूर्नामेंट में तीसरी फिफ्टी लगाई है। उन्होंने 33 गेंद पर 58 रन की पारी खेली। इस पारी में 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। कीवी ओपनर्स की शतकीय साझेदारी
170 रन का टारगेट चेज करने उतरे न्यूजीलैंड के ओपनर्स ने शतकीय साझेदारी की। इस साझेदारी को कगिसो रबाडा ने 10वें ओवर की पहली बॉल पर तोड़ा। जब उन्होंने साइफर्ट को बोल्ड कर दिया। भारत को ICC फाइनल हरा चुका है न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड की टीम भारत को 2 ICC टूर्नामेंट के फाइनल में हरा चुकी है। टीम ने 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और 2000 में ICC नॉकआउट ट्रॉफी के फाइनल में हराया था, जोकि अब चैंपियंस ट्रॉफी के नाम से जानी जाती है। हालांकि, न्यूजीलैंड का भारत से सामना होगा या नहीं। यह मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 5 फरवरी को होने वाले दूसरे सेमीफाइनल में तय होगा। दोनों टीमों की प्लेइंग-XI साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी। न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, जिमी नीशाम और लॉकी फर्ग्यूसन। ————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें