पति को पीट-पीटकर मार डाला, VIDEO:अम्बेडकरनगर में पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला

अम्बेडकरनगर में पत्नी ने रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। महिला ने पति से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पति ने मना किया, तो दोनों में झगड़ा होने लगा। गुस्सा में पत्नी ने पति को जमीन पर गिराया और डंडे से पीटने लगी। उसे तब तक डंडा मारा, जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। घटना बुधवार की अकबरपुर थाना क्षेत्र की है।वीडियो आज सामने आया है। अब पढ़िए पूरा मामला… मोहसिनपुर मंसूरपुर निवासी हौसिला प्रसाद (75) अपनी पत्नी संगीता के साथ रहते थे। हौसिला प्रसाद रेलवे से रिटायर्ड थे। बुधवार को होली पर हौसिला प्रसाद ने शराब पी रखी थी। उनकी पत्नी संगीता भी नशे में थी। शाम 6 बजे पत्नी संगीता ने पति से और शराब पीने के रुपए मांगे। पति ने रुपए देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पत्नी ने डंडे से पति की पिटाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान हौसिला प्रसाद चीखते रहे। पत्नी लगातार उन पर डंडे बरसाती रही। पिटाई के दौरान गंभीर चोट लगने से हौसिला प्रसाद की हालत बिगड़ गई। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। अकबरपुर थाना प्रभारी श्रीनिवास पांडेय ने बताया- महिला ने अपने पति की पीटकर हत्या कर दी। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। ————————— ये खबर भी पढ़िए… 17 साल के भतीजे ने चाची की हत्या की, बेडरूम में घुसकर कनपटी पर गोली मारी; मेरठ में मर्डर के बाद थाने पहुंचा मेरठ में गुरुवार सुबह 17 साल के भतीजे ने 32 साल की चाची की हत्या कर दी। भतीजा अचानक बेडरूम में घुसा। कनपटी में सटाकर तमंचे से गोली मार दी। फिर मौके से भाग गया। हालांकि, थोड़ी देर बाद उसने मवाना थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…