उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक और कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ के लोक भवन से 50 क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) बाइक्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों के माध्यम से आपात स्थितियों में पुलिस की प्रतिक्रिया और भी तेज होगी। घटनास्थल पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश को दंगा-ग्रस्त और कर्फ्यू-ग्रस्त राज्य के रूप में देखा जाता था, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। सरकार और पुलिस के संयुक्त प्रयासों से प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर हुई है। 2017 के बाद प्रदेश दंगा-कर्फ्यू से मुक्त हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए तकनीक, संसाधन और पुलिस बल को लगातार सशक्त किया जा रहा है, ताकि आम जनता खुद को सुरक्षित महसूस कर सके। कानून व्यवस्था को लेकर सरकार का फोकस मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई और बेहतर समन्वय के लिए क्यूआरटी वाहनों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। सरकार का लक्ष्य है कि किसी भी घटना की सूचना मिलने के बाद कम से कम समय में पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और आमजन को सुरक्षा का भरोसा मिल सके। “पहली बार कानून-व्यवस्था चुनाव का मुद्दा बनी” मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकतंत्र में पहली बार कानून-व्यवस्था भी चुनाव का मुद्दा बनती दिखाई दी। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ कि कोई सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा सत्ता में आई है और यह उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रयासों का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से 2022 के बीच यूपी पुलिस ने जिस तरह काम किया, उससे एक समय अराजकता, दंगों और कर्फ्यू के लिए पहचाने जाने वाले राज्य की छवि बदलकर ‘सेफ यूपी’ के रूप में सामने आई है। मॉडर्न टूल्स और कम्युनिकेशन से लैस हैं बाइक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 50 QRT वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
QRT वाहनों को मॉडर्न टूल्स और कम्युनिकेशन सिस्टम से लैस किया गया है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर सकेगी। डीजीपी बोले- यूपी पुलिस जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही डीजीपी राजीव कृष्ण बोले- मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार धन्यवाद व्यक्त करता हूं। उन्होंने इस कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए समय दिया। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था लगता बेहतर हो रही है जीरो टॉलरेंस की नीति पर उत्तर प्रदेश पुलिस कम कर रही है। आज इस क्रम में हीरो होंडा इंडिया फाउंडेशन की ओर से 50 QRT वाहन प्रदान किए गए हैं। इस वर्ष उत्तर प्रदेश पुलिस का 44000 करोड़ का बजट हुआ है।