उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राजस्व लेखपाल भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा की डेट फाइनल कर दी है। परीक्षा 21 मई, 2026 को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी। 7994 पदों के लिए परीक्षा में 3 लाख 66 हजार 712 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। यानी एक पद पर औसतन करीब 46 दावेदार हैं। कटऑफ कितनी रही और किस वर्ग की कितनी?
आयोग ने PET स्कोर के आधार पर गुणवत्ता शॉर्टलिस्ट की कटऑफ जारी की थी। अनारक्षित वर्ग (UR), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और अनुसूचित जाति (SC) के अभ्यर्थियों की कटऑफ 55.12 अंक है। अनुसूचित जनजाति (ST) के अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ 47.50 अंक रखी गई है। ये कटऑफ PET के अंकों पर आधारित है। निगेटिव मार्किंग होगी
UPSSSC ने लेखपाल मुख्य परीक्षा का सिलेबस और पैटर्न पूरी तरह बदल दिया है। अब अभ्यर्थियों को नए पैटर्न पर तैयारी करनी होगी। इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न 100 अंकों के होंगे। उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा, जिसमें मल्टीपल चॉइस (MCQ) के सवाल पूछे जाएंगे। खास बात यह है कि निगेटिव मार्किंग भी है। सिलेबस से मैथ्स को पूरी तरह हटा दिया गया है। डाटा इंटरप्रिटेशन (DI) शामिल रहेगा। 10 अंक के 10 प्रश्न आएंगे। ग्रामीण समाज एवं विकास से सिर्फ 5 मार्क्स (5 प्रश्न) पूछे जाएंगे। पहले 2022 की भर्ती में इससे 25-25 सवाल आते थे। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी को सिलेबस में जगह दी गई है, यह पहले नहीं था। सामान्य हिंदी का रोल घटा दिया गया है। पहले 25 अंक के सवाल आते थे। अब सिर्फ 10 अंक के सवाल आएंगे। सिलेबस में शामिल विषय 86 लाख नए मतदाताओं ने आवेदन किया, 44,952 नाम डिलीट, 10 अप्रैल को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत यूपी में 86,69,073 नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए आवेदन मिले हैं। वहीं अब तक केवल 44,952 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से डिलीट किए गए हैं। जिन 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया था, उनमें से 2.89 करोड़ मतदाताओं के जवाब स्वीकार करते हुए उनके नाम मतदाता सूची में शामिल करने की हरी झंडी गई है। यूपी में एसआईआर शुरू होने से पहले 15.44 करोड़ मतदाता थे। एसआईआर के पहले चरण में 6 जनवरी को प्रकाशित मतदाता सूची के मसौदे में 12,55,56,025 मतदाता थे। इनमें से 68843159 पुरुष, 56708747 महिला और 4119 थर्ड जेंडर मतदाता थे। आयोग की ओर से इनमें से 1.04 करोड़ ऐसे मतदाताओं को नोटिस दिया गया था। जिन्होंने 2003 की मतदाता सूची से मिलान नहीं कराया था। वहीं 2.22 करोड़ ऐसे मतदाताओं को नोटिस दिया गया, जिनके आवेदन में अलग-अलग तरह की विसंगतियां थी। इस तरह कुल 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया। 14 जनवरी से नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई। आयोग की ओर से सभी मतदाताओं के नोटिस जारी हो गए हैं, 93.8 फीसदी मतदाताओं को नोटिस सौंप भी दिया गया है। उन्होंने बताया कि 6 मार्च तक 85.8 फीसदी मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है। सीई्ओ नवदीप रिणवा ने बताया कि सुनवाई के बाद 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने योग्य पाए गए हैं। आयोग की ओर से 6 जनवरी से 6 फरवरी तक दावे और आपत्तियों के लिए समय निर्धारित किया गया था। लेकिन आयोग को 27 अक्टूबर से ही दावे और आपत्तियां मिलने लगी थी। 27 अक्टूबर से 6 मार्च तक आयोग को नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए कुल 86,69,073 फार्म 7 प्राप्त हुए। इनमें 43,06,36 पुरुष, 43,62,323 महिला और 386 तृतीय लिंग मतदाता हैं। 18 से 29 वर्ष की आयु के 57,30,989 मतदाताओं ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया है। 3.18 करोड़ दावे आपत्तियां मिली
सीईओ ने बताया कि 27 अक्टूबर से 6 फरवरी दावे और आपत्तियों के लिए 318140 फार्म 7 मिले हैं। इनमें 186362 पुरुष, 1,31,766 महिला और 12 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। संशोधन के लिए मिले 22,55,473 फार्म 7
सीईओ ने बताया कि मतदाता सूची में नाम, पता, उम्र सहित अन्य संसोधन के लिए 22,55,473 फार्म 7 मिले हैं। इनमें पता बदलने के लिए 156313, नाम, उपनाम संशोधन के लिए 20,25,611, ईपिक संशोधन के लिए 71,536 और दिव्यांग मतदाताओं को चिन्हांकन के लिए 2013 फार्म 7 मिले हैं। नाम कटने का हल्ला ज्यादा, हकीकत कम
सीईओ ने बताया कि 27 अक्टूबर से 6 मार्च तक 44952 नाम डिलीट हुए हैं। इनमें 27118 मतदाताओं के नाम दूसरी जगह की मतदाता सूची में शामिल होने के कारण डिलीट हुए हैं। 1,00,14 नाम स्वयं के आवेदन से कटे हैं। 7820 नाम दूसरे के आवेदन पर कटे हैं शादी के 10 महीने बाद कारोबारी ने जान दी, सुसाइड नोट में लिखा- पत्नी, साली जिम्मेदार झांसी में पत्नी के मायके से न लौटने से दुखी स्क्रैप कारोबारी ने सुसाइड कर लिया। उसकी 10 महीने पहले ही शादी हुई थी। झगड़ा होने पर पत्नी दो सप्ताह पहले मायके चली गई थी। ससुर लेने गए तो आने से मना कर दिया। कहा- जब पति लेने आएंगे। तभी ससुराल आउंगी। शुक्रवार को कारोबारी के पिता घर लौट पाते, उससे पहले ही कारोबारी अंकन जोशी उर्फ अंकित (24) ने जहर निगल लिया। परिजन आनन-फानन में झांसी मेडिकल कॉलेज लाए। जहां उसकी मौत हो गई। अंकित की जेब से परिवार को एक सुसाइड नोट मिला। इसमें उसने लिखा है- मेरी मौत के जिम्मेदार पत्नी, उसके माता-पिता, उसकी बहनें और उसकी मामी हैं। अंकित झांसी से सटे मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा कस्बे का रहने वाला था। उसकी शादी 29 अप्रैल 2025 को डबरा निवासी प्रीति से हुई थी। पढ़ें पूरी खबर… प्रयागराज में अपहरण नहीं, युवती को प्रेमी ले गया था, चक्काजाम के बाद पुलिस ने पकड़ा प्रयागराज में युवती के कथित अपहरण को लेकर शुक्रवार को हुआ बवाल पुलिस जांच में प्रेम-प्रसंग का निकला। मांडा थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती शुक्रवार सुबह मार्केट गई थी, तभी स्कॉर्पियो सवार युवक उसे अपने साथ ले गए। युवती की छोटी बहन ने अपहरण का आरोप लगाते हुए शोर मचा दिया। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर ईंट-पत्थर रखकर जाम लगा दिया। एसीपी मेजा एसपी उपाध्याय और पुलिस फोर्स लोगों को समझाने में जुटी रही। मौके पर मेजा विधायक संदीप सिंह पटेल समेत कई स्थानीय नेता भी पहुंच गए। फिर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल सर्विलांस की मदद से युवती की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद प्रयागराज जंक्शन के पास छापेमारी कर युवती और उसके प्रेमी को पकड़ लिया। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई थी और दोनों शादी कर चुके हैं। युवती ने परिजनों के साथ जाने से इंकार किया। एसीपी मेजा एसपी उपाध्याय ने बताया कि युवती को शनिवार को कोर्ट में पेश कर बयान दर्ज कराया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर… गोरखपुर के रंगबाज की फॉर्च्यूनर के 35 चालान, 19 ओवरस्पीडिंग के गोरखपुर में ओवरब्रिज पर फॉर्च्यूनर से एमबीबीएस छात्र समेत दो लोगों को कुलचने वाला आरोपी गोल्डेन साहनी ट्रैफिक नियम तोड़ने का आदी निकला। पुलिस जांच में सामने आया कि बीते एक साल में उसकी कार पर कुल 35 चालान हो चुके हैं, जिनमें 19 बार ओवरस्पीडिंग, दो बार खतरनाक ड्राइविंग और पांच बार नो पार्किंग के हैं। आरोपी खुद को निषाद पार्टी से जुड़ा और पिपरौली का भावी ब्लॉक प्रमुख बताता था। जिस फॉर्च्यूनर से हादसा हुआ वह लखनऊ के कैंट रोड स्थित एफआई टॉवर निवासी योगेंद्र के नाम पर रजिस्टर्ड है। दरअसल, होली की रात गोल्डेन साहनी ने तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर से ओवरब्रिज पर एमबीबीएस छात्र आकाश पांडेय और उमेश शर्मा (50) को टक्कर मार दी थी। हादसे में आकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उमेश ने गुरुवार देर रात एम्स में दम तोड़ दिया था। घटना के करीब एक घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को ट्रेस कर पकड़ लिया था। पुलिस कस्टडी में उसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह दो पुलिसकर्मियों के बीच जेब में हाथ डालकर स्टाइल में चलता दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर उसकी कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के साथ रील और फोटो भी वायरल हो रही हैं। पढ़ें पूरी खबर… लखनऊ के सहारा शहर में ED रेड; कागजों का बंडल उठाकर ले गई टीम, खंगाले डॉक्यूमेंट लखनऊ के सहारा शहर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को रेड मारी। जमीनों के बैनामे और उनसे जुड़ी सभी संपत्तियों की डिटेल खंगालने के बाद अपने साथ इलेक्ट्रॉनिक डेटा और बंडलों में दस्तावेज को टीम साथ ले गई। सहारा की तरफ से सहारा शहर में देश भर की संपत्तियों से जुड़े हुए डॉक्यूमेंट गोमतीनगर स्थित कैंपस में रखे हुए थे। सुबह करीब 11 बजे टीम परिसर में पहुंची। इसके बाद करीब 4 घंटे तक जांच पड़ताल हुई। इसमें सहारा के एचआर ऑफिस, हाउसिंग और सहाराश्री सुब्रत रॉय के ऑफिस पर जांच पड़ताल की। पूरी खबर पढ़िए… जालौन में इंस्पेक्टर अरुण राय मौत मामले में चार्जशीट दाखिल, सिपाही मीनाक्षी शर्मा पर हत्या का आरोप; 9 मार्च को पेशी जालौन में इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय की मौत मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। इन साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सिपाही मीनाक्षी शर्मा के खिलाफ हत्या का आरोप मजबूत किया गया है। मामले की अगली सुनवाई 9 मार्च को तय की गई है। जिला कारागार में बंद आरोपी मीनाक्षी शर्मा को कोर्ट में पेश किया जाएगा। चार्जशीट के अनुसार, हत्या का पहला और अहम आधार घटना के समय मीनाक्षी शर्मा का घटनास्थल पर मौजूद होना है। सीसीटीवी में उसे इंस्पेक्टर के सरकारी आवास में जाते हुए और गोली चलने के बाद वहां से बाहर निकलते हुए देखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, इंस्पेक्टर के सिर में गोली लगने के साथ-साथ सिर पर गहरी चोट का निशान पाया गया है। जिसने मामले को और संदिग्ध बना दिया है। पढ़ें पूरी खबर… कानपुर में सीएम योगी ने विधायक महेश त्रिवेदी की बहू-बेटे को दिया आशीर्वाद, संघ की बैठक में हुए शामिल सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी के आवास पर पहुंचे। यहां विधायक महेश त्रिवेदी की बहू और बेटे को आशीर्वाद दिया। विधायक ने कहा कि- मै बहुत खुश हूं, क्योंकि महाराज जी का मेरे घर पर आगमन हुआ। सीएम योगी ने गौशाला में गाय नंदिनी और राधा को अपने हाथों से गुड़ और पूड़ी खिलाई। इसके अलावा सीएम योगी स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के विचार परिवार की समन्वय बैठक में शामिल हुए। बैठक में कई मुद्दों व कठिनाइयों पर चर्चा हुई। सीएम ने बैठक के दौरान उठे कई मुद्दों को डायरी में नोट भी किया। पढ़ें पूरी खबर…