गोरखपुर में सोमवार को कई इलाकों में रहेगा शटडाउन:अलग-अलग फीडरों पर होगा काम, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

गोरखपुर में शहर और आसपास के कई इलाकों में सोमवार को बिजली आपूर्ति कुछ घंटों के लिए बंद रहेगी। बिजली विभाग की ओर से सड़क चौड़ीकरण, लाइन शिफ्टिंग और ग्रिड लाइन की क्षमता बढ़ाने का काम किया जाएगा। इसके कारण अलग-अलग उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में तय समय तक बिजली बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि काम पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। लाइन शिफ्टिंग के कारण इन फीडरों पर असर
विद्युत उपकेंद्र भटहट के 11 KV भटहट और तरकुलहा फीडर, खोराबार उपकेंद्र के 11 KV रामगढ़ फीडर और लोहिया इंक्लेव उपकेंद्र के 11 KV लालपुर टीकर फीडर की बिजली सोमवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। यहां सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग का काम किया जाएगा। सीएम ग्रीड योजना के तहत भी कटेगी बिजली
सीएम ग्रीड योजना के काम के कारण राप्तीनगर फेस थर्ड और दूरदर्शन फीडर से जुड़े क्षेत्रों में भी सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी। ग्रिड लाइन के काम से कई उपकेंद्र प्रभावित
132 KV बरहुआ-मोहद्दीपुर ग्रिड लाइन पर कंडक्टर की क्षमता बढ़ाने का काम किया जाएगा। इसके कारण 33 KV लालडिग्गी, रूस्तमपुर, सेवई और नौसड़ उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। कुछ जगह तीन घंटे बंद रहेगी बिजली
इसके अलावा नार्मल उपकेंद्र, सहजनवा तहसील, 33 KV लाइन खजनी और 33 KV लाइन महावीर जूट मिल से जुड़े इलाकों में सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।