गाजियाबाद स्थित 8 वीं वाहिनी, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल NDRF में 8 से 11 मार्च तक चार दिवसीय राष्ट्रीय CSSR प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ आज 8वीं वाहिनी एनडीआरएफ गाजियााबाद के कमांडेट सुदेश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि NDRF ने आपदा में देश ही नहीं विदेशों में भी पहचान बनाई है। सभी टीमों को बधाई दी इस अवसर पर कमांडेंट सुदेश कुमार ने अलग अलग राज्यों से चयनित होकर प्रतियोगिता में भाग लेने वाली एसडीआरएफ टीमों को बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनएं दीं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन के दौरान एसडीआरएफ एवं डॉग स्क्वॉड टीमें खोज एवं बचाव अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, इसलिए इस प्रकार की प्रतियोगिताएं टीमों की दक्षता, समन्वय तथा आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को और अधिक सुदृढ़ बनाती हैं। अलग अलग राज्यों की टीमें पहुंची राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीमों का चयन एक निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया गया। एनडीआरएफ द्वारा देश के चार जोनों के अनुसार विभिन्न राज्यों की एसडीआरएफ टीमों को पूर्व प्रशिक्षण (प्री-ट्रेनिंग) प्रदान किया गया। इसके पश्चात क्षेत्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त टीमों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया।
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 7 राज्यों की एसडीआरएफ टीमों के कुल 166 प्रतिभागी तथा 8 डॉग स्क्वॉड भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश, UP, आंध्र प्रदेश, बिहार, ओडिश, गुजरात तथा दमन और दीव की टीमें शामिल हैं। दिल्ली में होगा समापन इस प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 11 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को उचित पारितोषिक, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।