यूपी की बड़ी खबरें:संभल में सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद-दरगाह गिराई जाएगी, कोर्ट ने खाली कराने का आदेश दिया

संभल में शाही जामा मस्जिद के शाही इमाम और उनके भाई पर 2 बीघा सरकारी जमीन कब्जा कर उसपर मस्जिद-दरगाह और घर बनाने का आरोप है। कोर्ट ने जमीन को सरकारी घोषित करते हुए कब्जा हटाने का आदेश दिया है। इसका मतलब घर, मस्जिद-दरगाह तोड़ा जाएगा। शाही इमाम पर 7 करोड़ का जुर्माना भी लगाया है। इस जमीन की अनुमानित कीमत 6 करोड़ 94 लाख 19 हजार रुपए बताई जा रही है। आरोप है कि शाही इमाम आफताब हुसैन पुत्र खुर्शीद हुसैन और उनके भाई मेहताब हुसैन ने इस जमीन पर पक्का घर, मस्जिद और दरगाह का निर्माण कराया। इस मामले में लेखपाल राहुल धारीवाल ने 24 जून 2025 को रिपोर्ट पेश किया था। जिसके बाद ग्राम सभा बनाम आफताब हुसैन के नाम से केस कर नोटिस जारी किया गया था। मामला पंवासा ब्लॉक के सैफ खां सराय गांव का है। पढ़ें पूरी खबर… आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सपाइयों ने फैलाए आलू, पुलिस बोली- किसान फॉर्च्यूनर से नहीं चलता आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे के खंदौली टोल प्लाजा पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आलू के दामों को लेकर प्रदर्शन किया। गले में आलू की माला पहनकर प्रदर्शन करने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा की लाइन नंबर नौ पर आलू फैला दिए। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। पुलिस से तकरार भी हुई। पुलिस ने कहाकि किसान फॉर्च्यूनर में नहीं चलते हैं। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रवल प्रताप सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता दोपहर करीब एक बजे यमुना एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पहुंच गए। यहां कार्यकर्ताओं ने टोल की लाइन नंबर नौ से गुजर रहे वाहनों को रोक दिया और सड़क पर आलू के कट्टे फैला दिए। इस दौरान सरकार विरोधी नारे भी लगाए गए। पढ़ें पूरी खबर… आगरा की दीवानी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस फोर्स और बम स्क्वायड मौके पर आगरा जिला कोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। ईमेल में लिखा था कि पूरे कोर्ट परिसर को लंच के बाद बम से उड़ा दिया जाएगा। धमकी के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। एसएसएफ और बम निरोधक दस्ते ने सोमवार सुबह से ही कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। एसीपी हरीपर्वत अक्षय महाडिक भी फोर्स के साथ पहुंच गए। पूरे कोर्ट परिसर की सघन चेकिंग की गई। उन्होंने बताया कि चेकिंग में कुछ नहीं मिला है। पढ़िए पूरी खबर राहुल गांधी भारतीय नागरिक हैं या नहीं, लखनऊ HC ने केंद्र सरकार से नागरिकता का ब्यौरा मांगा, 19 मार्च को सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता से जुड़े मामले में केंद्र सरकार से ब्यौरा मांगा है। सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने केंद्र सरकार के अधिवक्ता को इस संबंध में जानकारी पेश करने का निर्देश दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर गोंडा में BJP विधायक बावन सिंह ने कहा- बेटियों को आंख उठाकर देखा तो अगले चौराहे पर गोली इंतजार कर रही
गोंडा में कटरा बाजार से भाजपा विधायक बावन सिंह ने महिला सुरक्षा को लेकर कहा- किसी भी माई के लाल में हिम्मत नहीं है कि वह मेरी एक भी माता-बहन को छू सके। अगर कोई भी आंख उठा करके देखेगा, तो अगले चौराहे पर उसका गोली इंतजार कर रही है। यह बयान उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, शाहजोत में एक AI लैब के उद्घाटन के दौरान दिया। पढ़ें पूरी खबर…

प्रयागराज में लाइव वीडियो बनाते हुए महिला ने किया सुसाइड, ससुराल में विवाद के बाद से महिला थी आक्रोशित प्रयागराज के सोरांव थाना क्षेत्र के पुरखीपुर गांव में शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने मौत से सुसाइड करते हुए वीडियो भी बनाया है। सूचना मिलने पर पहुंची सोरांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मृतका की पहचान 35 वर्षीय आरती पटेल पत्नी विनय कुमार उर्फ बबलू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरती ने अपने ससुराल में किसी बात से आक्रोशित होकर कमरे के अंदर पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पूरी खबर पढ़ें गोरखपुर में 20 साल की युवती के कपड़े फाड़े, बैडटच किया, बोला- चिल्लाया तो जान से मार दूंगा गोरखपुर में 20 साल की युवती के कपड़े फाड़कर बैडटच का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने घर में घुसकर रेप की कोशिश की। चिखने पर मेरी मां दौड़ते हुए आई। मां को देखकर आरोपी युवती और उसकी मां को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। डर के मारे घर में बंद युवती ने 3 दिन बाद रविवार को शाहपुर थाने में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब पुलिस टीम आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। पढ़िए पूरी खबर झांसी में सेना की गाड़ी और पिकअप में टक्कर, जवान की मौत; गाजीपुर का रहने वाला था झांसी में सोमवार सुबह सेना के ट्रक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने जवान को वाहन से निकालकर झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान की पहचान गाजीपुर निवासी हरिकेश के रूप में हुई है। वह बबीना फायरिंग रेंज में अभ्यास के बाद अपनी यूनिट अलवर लौट रहा था। हादसा बबीना थाना के खैलार गांव में सुबह 5.30 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क लगभग दो घंटे तक बंद रही। क्रेन की मदद से दो गाड़ियों को हटाया गया। पढ़ें पूरी खबर… धर्म छिपाकर वाराणसी में युवती से बनाए संबंध, अब जान से मारने की धमकी दे रहा युवक वाराणसी के कैंट थाने में एक युवती की तहरीर पर युवक के खिलाफ धर्म छिपाकर संबंध बनाने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसकी कॉलोनी के गेट के पास बिरयानी की दुकान चलाता है और उससे शान सिंह नाम बताकर मिला था। जान-पहचान बढ़ने के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और संबंध भी बने। बाद में उसे पता चला कि युवक का असली नाम सऊद है और उसने अपनी पहचान छिपाई थी। इसके बाद युवती ने उससे दूरी बना ली, लेकिन आरोपी लगातार उसे परेशान करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि सऊद के कई लड़कियों से संबंध होने की भी जानकारी मिली। जब उसने विरोध किया तो आरोपी उसे बदनाम करने लगा। युवती के मुताबिक, एक दिन वह अपने साथियों के साथ उसकी दुकान पर गई और उसे समझाया, लेकिन उसी रात सऊद 6-7 साथियों के साथ उसके घर पहुंच गया और मारपीट की। शोर सुनकर कॉलोनी का गार्ड मौके पर पहुंचा तो आरोपी वहां से भाग गए, जाते-जाते जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर… झांसी में मां के सामने युवक ने जहर खाकर जान दी; पत्नी ने मारपीट की शिकायत की थी झांसी के गुरसरांय थाना क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक की जहर खाने से मौत हो गई। मातवना मोहल्ला निवासी नीलू कुशवाहा (25) ने शनिवार शाम घर में सल्फॉस की गोलियां निगल लीं। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले स्थानीय अस्पताल और फिर झांसी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां करीब छह घंटे तक इलाज चला, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक नीलू की शादी करीब नौ साल पहले मोठ तहसील में हुई थी और उसका एक आठ साल का बेटा है। नीलू गल्ला मंडी में काम करता था, लेकिन शराब की लत के कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। दो दिन पहले पत्नी ने मारपीट की शिकायत थाने में की थी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता करा दिया था और पत्नी ससुराल लौट आई थी। शनिवार शाम नीलू नशे में घर आया और बाथरूम में जाकर सल्फॉस की गोलियां खा लीं, जिसके बाद उसकी हालत तेजी से बिगड़ गई। पढ़िए पूरी खबर… लोकनाथ स्वीट्स में करोड़ों के टैक्स को लेकर इनकमटैक्स और जीएसटी की छापेमारी, बिलिंग ऐप से टर्नओवर छिपाने का शक गाजियाबाद के घंटाघर स्थित मशहूर मिठाई और लस्सी की दुकान लोकनाथ स्वीट्स में करोड़ों रुपये के टर्नओवर छिपाने के शक में आयकर और जीएसटी विभाग की टीमों ने छापेमारी की। जांच में सामने आया कि दुकान पर एक खास इलेक्ट्रॉनिक बिलिंग एप्लिकेशन का इस्तेमाल किया जा रहा था, जो बिलिंग का डेटा फीड होने के बाद स्वतः डिलीट कर देता था। इससे वास्तविक बिक्री और टर्नओवर को रिकॉर्ड में कम दिखाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि छोटी सी दुकान से सालाना करोड़ों का कारोबार होता है, लेकिन आयकर रिटर्न में उसका बहुत कम हिस्सा ही दर्शाया गया था। आयकर विभाग की टीम ने दुकान के साथ-साथ गोदाम और अन्य संबंधित ठिकानों पर भी जांच की। छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड कब्जे में लिए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में बड़े पैमाने पर टैक्स और जीएसटी चोरी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अधिकारी फिलहाल मामले पर आधिकारिक तौर पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं और जांच जारी है। पढ़ें पूरी खबर… बिल्हौर में नाली को लेकर चचेरे भाइयों में मारपीट, हथौड़े से सिर पर मारा, 2 रिश्तेदार गंभीर बिल्हौर में नाली के पानी की निकासी को लेकर दो चचेरे भाइयों के बीच झगड़ा हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसी दौरान एक भाई ने दूसरे के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया। झगड़ा छुड़ाने पहुंचे 2 रिश्तेदार भी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। घरवालों के मुताबिक, परिवार में लड़की की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए कई रिश्तेदार घर पर आए थे। शादी के कार्यक्रम के बाद नाली के पानी की निकासी को लेकर दोनों भाइयों के बीच झगड़ा हो गया। घटना के बाद परिजन घायलों को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना गौरी लक्खा गांव की है। पढ़िए पूरी खबर… मऊ में सपा सासंद बोले- मंत्री एके शर्मा के काफिले में हिस्ट्रीशीटर चलते हैं मऊ में राजनीतिक बयानबाजी गरमा गई है। मंच से बोलते हुए राजीव राय ने कहा- माननीय (मंत्री एके शर्मा ) के काफिले में हिस्ट्रीशीटर चलते हैं। अगर मेरी हत्या करा दें तो उपचुनाव हो जाए। इससे पहले 2 मार्च को पीपा पुल के शिलान्यास के दौरान भाजपा नेता भरतलाल राही ने राजीव राय के पिता को लेकर कहा था- राजीव राय जी आपके बाप का जिला नहीं है। इस दौरान मंच पर कैबिनेट मंत्री एके शर्मा भी मौजूद थे। कथित तौर पर वह हंसते हुए नजर आए थे। राजीव राय ने यह बात मधुबन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टेसूपार, पोस्ट मुहम्मदपुर मे राष्ट्रीय संत संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती के दौरान कही। पढ़ें पूरी खबर…