मैनपुरी में थाने के बाहर एक प्रेमिका ने जमकर हंगामा किया। सोमवार को वह अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। परिजन उसे घसीटते हुए अपने साथ कार से ले गए। प्रेमिका राजस्थान के भीलवाड़ा की रहने वाली है। वह अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए उसके गांव आ गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर उसके परिजन उसे ढूंढते हुए थाने पहुंच थे। युवती का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह चिल्लाती दिख रही है। वह कहती है- इन लोगों को नहीं जानती। ये लोग मुझे मार देंगे। मुझे ऋतिक के साथ ही रहना है। 2 फोटो देखिए… राजस्थान से प्रेमी के पास मैनपुरी आई कुर्रा थाना क्षेत्र के पायगांव का रहने वाला ऋतिक यादव (25), राजस्थान के भीलवाड़ा में नौकरी करता था। वहीं पर उसकी मुलाकात युवती रिंकू शर्मा (22) से हुई थी। जब इसकी जानकारी लड़की के परिवार वालों को हुई तो उन्होंने ऋतिक यादव के खिलाफ भिलवाड़ा पुलिस से शिकायत की। बीते दिनों भीलवाड़ा पुलिस ने ऋतिक को हिरासत में लिया और पूछताछ की। दिनभर बैठाने के बाद पुलिस ने ऋतिक को लड़की से दूर रहने की हिदायत देकर छोड़ दिया। इसके बाद ऋतिक वापस गांव आ गया। उधर, जब रिंकू की ऋतिक से बात हुई तो उसने पूरा मामला बताया। ऋतिक ने कहा- मैं यूपी अपने गांव आ गया हूं। फिर रिंकू भी ऋतिक को ढूंढते हुए उसके गांव पहुंच गई। वहीं, राजस्थान में परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की। राजस्थान पुलिस रिंकू और ऋतिक की तलाश करते हुए मैनपुरी के कुर्रा थाने पहुंची। फिर कुर्रा थाना पुलिस की मदद से दोनों को बरामद कर थाने लाया गया। सोमवार को थाने में ही रिंकू ने प्रेमी ऋतिक के साथ रहने को लेकर हंगामा कर दिया। वह ऋतिक के साथ रहने और शादी करने की जिद करने लगी। लड़की ने थाने में जमकर किया ड्रामा
रिंकू ने थाने में जमकर ड्रामा किया। वीडियो में रिंकू के घर वाले उसे पकड़कर जबरदस्ती लेकर जाते हुए दिख रहे हैं। लेकिन रिंकू खुद को छुड़ाकर भागने की कोशिश करती है। इसके बाद घर वाले उसे पकड़कर कार तक लाते हैं और करीब 4-5 लोग मिलकर रिंकू को जबरन गाड़ी में भरते हैं। फिर उसे वहां से लेकर तेजी से निकल जाते हैं। ऋतिक यादव ने बताया, वह और रिंकू दोनों बालिग हैं और आपसी सहमति से शादी करना चाहते हैं। उसने पुलिस से अपनी प्रेमिका को वापस लाने की मांग भी की है। पकड़े जाने से पहले दोनों ने एक वीडियो भी जारी किया था। रिंकू ने कहा- मैं अपनी मर्जी से ऋतिक के पास आई हूं और उसी के साथ रहना चाहती हूं। ऋतिक के घर वाले हमारी शादी के लिए सहमत हैं, लेकिन मेरे घर वाले तैयार नहीं हैं। मैं ऋतिक के साथ ही रहूंगी, कहीं नहीं जाऊंगी। नहीं तो मैं मर जाऊंगी। मैं ऋतिक से शादी करना चाहती हूं। अगर हम दोनों को कुछ भी हुआ तो इसके लिए मेरे घर वाले जिम्मेदार होंगे। छह महीने पहले नौकरी करने राजस्थान गया था
ऋतिक यादव छह महीने पहले नौकरी करने के लिए राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के ग्राम अखेपुरा गया था। वहां किसी प्लांट में काम के दौरान उनकी मुलाकात उसी गांव की एक युवती से हुई। दोनों के बीच प्रेम हो गया और दोनों शादी करने के इच्छुक थे। युवती ने अपनी मर्जी से की मुलाकात
ऋतिक के अनुसार, युवती अपनी मर्जी से मैनपुरी आई थी। उन्होंने उसे इटावा से लेने जाने की योजना बनाई थी। लेकिन राजस्थान पुलिस ने उनके परिवार को पकड़कर धमकाया और मारपीट की। ऋतिक ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाकर बुलाया और लड़की से कोई बयान नहीं लिया गया। पिता का दावा– पुलिस ने की मारपीट
ऋतिक के पिता भुवनेश यादव ने बताया, उन्हें पुलिस घर से उठाकर कुर्रा थाने ले गई और मारपीट की। पुलिस ने उनसे पूछा कि उनके पास लड़की क्यों है। बाद में युवती को जबरन गाड़ी में बैठाकर भेज दिया गया। भुवनेश यादव ने कहा कि उनकी पूरी इच्छा थी कि उनका बेटा इस युवती से शादी करे। लड़की की ओर से कोई बयान नहीं
परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि युवती से थाने में कोई बयान नहीं लिया गया और पूरी कार्रवाई में पुलिस का रवैया हिंसक रहा। परिवार का कहना है कि दोनों युवाओं के बीच संबंध कानूनी और आपसी सहमति पर आधारित थे, और केवल यही विवाह का रास्ता है। एसपी सिटी अरुण कुमार ने बताया युवती की राजस्थान में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। इस संबंध में राजस्थान पुलिस यहां आई थी और उसे लेकर गई है। ——————————– ये खबर भी पढ़ेंः – इंजीनियर भाई-बहन साथ घूमते, लॉन्ग ट्रिप पर जाते थे:REEL में परफेक्ट दिखती थी केमेस्ट्री; 84 चाकू मारकर की थी बहन की हत्या मुरादाबाद में इंजीनियर भाई ने जिस बहन को चाकू से 84 वार करके मार डाला, वह उसी बहन पर जान छिड़कता था। बहन को घुमाना, नौकरी से छुट्टी दिलाकर वीकएंड पर लॉन्ग ट्रिप पर ले जाना…यहां तक कि उसके साथ हर रोज नई-नई रील्स बनाना, हार्दिक की आदत में था। पढ़ें पूरी खबर….