गोरखपुर में मंगलवार को रहेगा बिजली शटडाउन:कई इलाके रहेंगे प्रभावित, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

गोरखपुर में मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर सीएम ग्रिड योजना, रोड चौड़ीकरण, लाइन शिफ्टिंग और उपकेंद्रों के अनुरक्षण कार्य के कारण कई फीडरों की बिजली आपूर्ति निर्धारित समय के लिए बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को पहले से आवश्यक व्यवस्था कर लेने की सलाह दी है। यह इलाके रहेंगे प्रभावित…
विद्युत विभाग के अनुसार सीएम ग्रिड योजना के तहत कार्य होने के कारण मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक राप्ती नगर फेस थर्ड, दूरदर्शन और मोती पोखरा फीडर से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते विद्युत उपकेंद्र भटहट के 11 KV भटहट और तरकुलहा फीडर, विद्युत उपकेंद्र इंडस्ट्रियल स्टेट के 11 KV पश्चिमी जनप्रिय फीडर, विद्युत उपकेंद्र नैयापार तथा विद्युत उपकेंद्र पादरी बाजार की बिजली आपूर्ति मंगलवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। 33/11 KV उपकेंद्र सहारा इस्टेट में स्विचयार्ड के अनुरक्षण, 33 KV लाइन के कंट्रोल पैनल और रिले पैनल की वायरिंग दुरुस्त करने, 11 KV ब्रेकर के अनुरक्षण तथा स्विच गियर से जुड़े कार्य के कारण मंगलवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान सहारा इस्टेट, रामपुर, भक्ता, भाजपा कार्यालय क्षेत्र, महेरवा की बारी, चाणक्य पुरी, मां वैष्णो पुरम, वीर बहादुर पुरम और भैरोपुर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से पानी समेत जरूरी जरूरतों की व्यवस्था पहले से कर लेने का अनुरोध किया है।