गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में एक हिंदू महिला और बुजुर्ग के साथ मारपीट की गई। घटना आज सुबह करीब 9 बजे आश्रम रोड पर हुई, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में एक मुस्लिम युवक को बुजुर्ग व्यक्ति और फिर एक महिला के साथ मारपीट करते देखा जा सकता है। यह विवाद डीजे बजाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद बढ़ा और मारपीट में बदल गया। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। मारपीट के बाद पीड़ित पक्ष ने नंदग्राम थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने मारपीट करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।