आजमगढ़ में 186 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह:202 जोड़ों ने कराया था पंजीकरण 8 ब्लॉकों के वर-वधु हुए शामिल

आजमगढ़ जिले के जहानागंज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 186 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। जिले के जहानागंज ब्लॉक में आयोजित होने वाले इस सामूहिक विवाह के लिए 202 जोड़ों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। जहानागंज में आयोजित सामूहिक विवाह में आठ विकासखंड के वर वधु शामिल रहे जिनमें अतरौलिया कोइलसा, बिलरियागंज, महाराजगंज, मेंहनगर, पल्हनी सठियाव और तीन नगर पंचायत शामिल रही। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री यशवंत सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता उपस्थित रहे। प्रति जोड़ों पर ₹100000 से अधिक किया गया खर्च
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए प्रति जोड़ो पर एक लाख रुपये खर्च किये जा रहे हैं, जिसमें विवाहोपरान्त कन्या के खाते में 60 हजार रुपये आरटीजीएस के माध्यम से भेजी जाती है। इस सामूहिक विवाह में प्रति जोड़ों को 25 हजार रुपये का 26 सामान जिसमें 5 साड़ी का सेट, चुनरी, दूल्हे को पैन्ट-शर्ट का कपड़ा, गमछा, दीवाल घड़ी, प्रेसर कुकर, कढ़ाई, 8 किलो स्टेनलेस स्टील का डिनर सेट, ट्रॉली बैग, सीलिग फैन, प्रेस, दो गद्दे, डबल बेड की चादर, 40 ग्राम चांदी की जोड़ी पायल, 10 ग्राम बिछिया समेत अन्य सामान सम्मलित हैं। जबकि इस कार्यक्रम में आयोजन के दौरान 15000 रुपये खाने-पीने, टेन्ट एवं अन्य व्यवस्थाओं के आयोजन में व्यय किये जाते हैं। इस सामूहिक विवाह में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी जोड़ों का वैवाहिक संस्कार कराया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 190 जोड़ों का विवाह होना था जिसमें 178 जोड़े उपस्थित हुए जिनका विवाह संपन्न कराया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने वर वधु को आशीर्वाद देते हुए उनके भविष्य की कामना की।