मेरठ- शताब्दी नगर मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार को चैकिंग के दौरान एक युवक पर 8 आईफोन पकड़े गए हैं। उक्त युवक का नाम अमित अरोड़ा है। जो शताब्दीनगर का रहने वाला है। चैकिंग के दौरान UPSSF जवानों को अमित अरोड़ा के बैग में ये महंगे मोबाइल मिले। जब UPSSF ने अमित से उन मोबाइल फोनों का विवरण मांगा तो वो कोई लीगल डॉक्यूमेंट नहीं दिखा सका। उसके पास मोबाइल का बिल या बिल्टी कुछ नहीं था। UPSSF की सूचना पर जीएसटी टीम भी पहुंची और सारे आईफोन सीज कर लिए हैं। बता दें कि इससे पहले मैट्रो, रैपिड के स्टेशनों पर चांदी की ईंट, चांदी के अन्य सामान, सोना भी पकड़ा जा चुका है।