लखनऊ पूर्वी भाजपा विधायक ओपी श्रीवास्तव को शनिवार को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। गोमतीनगर में एक शिलान्यस कार्यक्रम में पहुंचे विधायक को सवर्ण मोर्चा के सदस्यों ने रोक लिया और पूछा- UGC नियमों पर आप का मत क्या है? विधायक ने कहा- घर आइए, तब जवाब देंगे। इस पर भी जब संगठन के सदस्य नहीं माने तो कहा- युवाओं की पढ़ाई लिखाई से जुड़ा मुद्दा है। धैर्य बनाए रखिए। सर्वोच्य न्यायालय से स्टे है। इसके बाद विधायक अपनी गाड़ी में बैठकर निकल गए। 2 तस्वीरें देखिए… BJP के नेता जहां मिलेंगे, सवाल पूछेंगे सवर्ण मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा- सवर्ण समाज के नेता लोग जहां भी मिलेंगे। वहां पर उनसे सवाल पूछा जाएगा। सामान्य वर्ग मोर्चा के संयोजक संदीप सिंह ने बताया कि हमें सवाल पूछने से रोका गया। हंगामा करने का आरोप लगा। पुलिस और लोकल इंटेलीजेंस यूनिट के अधिकारियों ने हमको अपने जनप्रतिनिधि से मिलने से रोका। उन्होंने कहा- अगर हमने वोट दिया है तो उनको (जनप्रतिनिधि) को जवाब देना होगा। विधायक ने सीधा जवाब नहीं दिया सवर्ण मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया- विधायक से जब UGC पर उनका मत पूछा गया तो उनकी तरफ से इधर-उधर की बात की गई। सीधे इस मुद्दे पर जवाब नहीं दिया गया। यूजीसी की गाइडलाइन पर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से रोक लगाई गई है, लेकिन सरकार की तरफ से इसे खुद वापस नहीं लिया गया है। इससे सवर्ण छात्र-छात्राओं के साथ में विश्वविद्यालयों में अन्याय होगा। पदाधिकारियों ने कहा- जब तक इसे वापस नहीं लिया जाएगा। तब तक अभियान चलाकर समाज को जागरूक किया जाता रहेगा। सवर्ण मोर्चा की तरफ से प्रवक्ता अभिनव त्रिपाठी, अरविंद पाठक, सर्वजीत सिंह और अभय सिंह ने विधायक से सवाल पूछे थे। …………………………… यह खबर भी पढ़ें गैस के लिए ट्रक के सामने लेटा युवक: लखनऊ में गोदामों के बाहर लगी कतारें, बुजुर्ग महिला 4 किमी सिलेंडर लुढ़काते हुई पहुंची लखनऊ में एलपीजी सिलेंडर के लिए एक ग्राहक डिलीवरी गाड़ी के सामने लेट गया। उसका कहना था कि जब तक उसे सिलेंडर नहीं मिलेगा, तब तक वह नहीं उठेगा। वहीं, शहर के कई गैस गोदामों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं। कई इलाकों में फास्ट फूड और चाय-नाश्ते की दुकानें भी बंद हो गई हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर