लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में सोमवार शाम चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें करीब 10 गाड़ियों की सीज किया गया और कार से ब्लैक फिल्म हटाई गई। रविवार सुबह रेसिंग के दौरान हुई छात्र की मौत के बाद पुलिस एक्टिव नजर आई।
गोमती नगर विस्तार थानाक्षेत्र के गेट नंबर- 4 के पास सोमवार शाम चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वहां से गुजरने वाले बिना हेलमेट वालों का चालान किया गया। वहीं रेसिंग बाइक पर फर्राटे भर रहे लड़कों पर भी कार्रवाई की गई। इस दौरान कई गाड़ियों पर कार्रवाई कर ब्लैक फिल्म भी हटाई गई। पुलिस से हुई तीखी नोक झोंक चेकिंग के दौरान कई लोग पुलिस सिफारिश करते नजर आए तो कई पुलिस से बहसबाजी करने लगे। इसके बाद पुलिस और युवकों के बीच झड़प हुई। पकड़े गए लड़के परिचय देते हुए पुलिस को अर्दब में लेने का भी प्रयास किया गया। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करने के बाद ही युवकों को छोड़ा। हादसे के बाद जागी पुलिस
हादसे में छात्र की मौत के बाद पुलिस प्रशासन एक्टिव हुआ। इसके बाद इलाके में पेट्रोलिंग बढ़ी और दिन भर चलानी कार्रवाई की गई। रास्ते में झुंड बनाकर खड़े बाइकर को भी खदेरा गया। इस दौरान कई गाड़ियां पुलिस को देखकर वापस भागते भी दिखाई थी।