कानपुर के मूलगंज में भाजपा के दो पार्षदों के साथ सरेआम अभद्रता और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशे में धुत कुछ युवकों ने बीच सड़क पार्षदों से बदतमीजी की, धक्का-मुक्की की और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। मामले में पार्षद की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वीडियो देखने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करें…