लखनऊ में गैस सिलेंडरों की किल्लत को लेकर समाजवादी छात्र सभा ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता हाथ में सिलेंडर के कटआउट लेकर विधानसभा के सामने पहुंचे। कपड़े उतारकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने उन्हें रोका तो तीखी नोकझोंक हो गई। पुलिस ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पकड़ा और गाड़ियों में बैठाना शुरू किया। कई कार्यकर्ताओं ने पुलिस बस के ऊपर चढ़कर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत करके उन्हें भी नीचे उतारा। सभी को हिरासत में लेकर ईको गार्डन ले गई। देखिए 3 तस्वीरें… मुख्यमंत्री को दूरबीन देने आए थे प्रदर्शनकारी ने बताया- जनता गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर लाइन में लगी है। कल कपूरथला में गैस एजेंसी पर रात में 11 बजे से 400 लोग लाइन में लगे थे। दिन में एजेंसी का कर्मचारी आकर बताता है कि सिर्फ डेढ़ सौ सिलेंडर ही है। मेरा 151वां नंबर था। सिर्फ 150 नंबर तक के लोगों को सिलेंडर मिला। बाकी सभी को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। आज नवरात्र और कल ईद है। हिंदू-मुस्लिम त्योहार की तैयारी करने के बजाय गैस सिलेंडर के लिए लाइन में लगे हैं। ये लोग अपना पर्व कैसे मनाएंगे? माता जी का भोग कैसे बनेगा? सेंवईयां कैसे बनेगीं?
मैं योगी जी को दूरबीन भेजने आया था। उन्हें मुख्यमंत्री आवास से गैस सिलेंडर के लिए लगी लाइनें नहीं दिखती हैं। हो सकता है कि इस दूरबीन से वह लाइनों को देख सकें। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गालियां दीं पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल महिलाओं के हाथ-पैर खींचे हैं। पुलिस ने धक्का-मुक्की की है। पुलिस ने एक कार्यकर्ताओं को गालियां दीं। उनकी शर्ट के बटन तोड़ दिए। पुलिस को योगी आदित्यनाथ से निर्देश मिला है कि जो भी गैस की बात करे, उन्हें कुचल दो। हमारी मांग है कि गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी कराई जाए। ‘सिलेंडर महंगा, आम जनता परेशान’ प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर किल्लत बनी हुई है। गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी हो रही है। ब्लैक में सिलेंडर मिल रहे हैं। जिससे आम लोगों का बजट बिगड़ गया है। सरकार इस गंभीर मुद्दे पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि सिलेंडर की किल्लत का असर सिर्फ रसोई तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके कारण अन्य जरूरी चीजों के दाम भी बढ़ रहे हैं। किल्लत से बढ़ी मुश्किलें छात्र सभा के सदस्यों ने यह भी कहा कि कई जगहों पर सिलेंडर की किल्लत देखने को मिल रही है, जिससे लोगों को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। इससे खासकर मध्यम और गरीब वर्ग को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आंदोलन तेज करने की चेतावनी प्रदर्शन के अंत में सपा छात्र सभा ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द कोई निर्णय नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महंगाई के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी। —————- यह खबर भी पढ़िए… रोती रही बेटी, बाप को मौसियों ने मार डाला:पुलिस के पैर पकड़कर रोई पत्नी, बोली- मुझे भी मार डालेंगे; लखनऊ में दामाद की हत्या लखनऊ में घर आए दामाद को मारते समय बेटियों ने भी साथ दिया। उन्होंने बीचबचाव करने आई बड़ी बहन के हाथ पकड़ लिए। दामाद को ससुर, चचिया ससुर और सास पीटते रहे। वह लहूलुहान होकर फर्श पर गिर पड़ा इसके बावजूद पीटना बंद नहीं किया। पूरी खबर पढ़ें