लखनऊ के आशियाना इलाके में सास-ससुर और सालियों ने मिलकर बेटी के सामने दामाद की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस जब घटनास्थल वाले मकान पर पहुंची तो ससुर ने उनको गेट पर रोक लिया। घरेलू विवाद का हवाला देकर पुलिस को टरकाने की कोशिश की, लेकिन जब पुलिस जबरदस्ती अंदर दाखिल हुई तो जो सामने दिखा वह चौंका देने वाला था। एक कमरे में बेटी रस्सियों से बंधी पड़ी थी तो दूसरे कमरे में दामाद की खून से लथपथ लाश मिली। ऊपर वीडियो पर क्लिक करके देखिए।