मुजफ्फरनगर में15 हजार का इनामी बदमाश घायल:पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली, तमंचा बरामद

मुजफ्फरनगर के नई मंडी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश नसीम को गोली लगने से वह घायल हो गया। थाना नई मंडी इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुकड़ी के जंगल में यह कार्रवाई की। घायल बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और कुछ नकदी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश नसीम पर लूट, चोरी और गोकशी जैसे अपराधों के लगभग दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ की सूचना पर सीओ मंडी राजू कुमार शाह, इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा और एसओजी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर बदमाशों के खिलाफ यह ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है।