लखनऊ में एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी तिलक होने के बाद दहेज मनमाफिक नहीं मिलने से शादी से मुकर गया। पीड़िता ने न्याय न मिलने पर मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह की चेतावनी दी है। बिलग्राम हरदोई निवासी पीड़िता ने बताया कि डेढ़ साल से प्रभारतपुरम तालकटोरा लखनऊ निवासी अमित उर्फ मोहन पुत्र गुड्डू से अफेयर था। दोनों गोमती नगर में किराए का कमरा लेकर लिव-इन रिलेशनशिप में भी साथ रहे। लड़के के मौसा-मां ने मांगा दहेज पीड़िता ने बताया कि अमित ने शादी का वादा किया और इस दौरान कई बार शारीरिक संबंध बनाए। परिवारों की सहमति से 9 जून 2025 को बरीक्षा व तिलक की रस्म में करीब एक लाख रुपए खर्च किए गए। वहीं 12 जून को गोद भराई और रिंग सेरेमनी पर पचास हजार रुपए का खर्च हुआ। लेकिन इसके कुछ दिन बाद अमित के मौसा महेश सैनी, मां शालू और बहन प्रिया ने दहेज की मांग शुरू कर दी। सचिवालय कर्मी होने की बात कहकर धमकाया पीड़िता का कहना है कि महेश सैनी खुद को सचिवालय में कार्यरत बताकर धमकी देते हैं कि वह पूरे परिवार को झूठे मुकदमों में फंसा देंगे। उन्होंने बताया कि महेश की फोन रिकॉर्डिंग भी उनके पास है। संध्या ने आरोप लगाया कि तालकटोरा थाना जाने पर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसकी शिकायत सुनने के बजाय भगा दिया। जबकि अमित के परिवार ने दहेज की मांग की। पुलिस कर रही मामले की जांच पीड़िता ने कहना है कि अगर न्याय नहीं मिला तो वह मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह कर लेगी। पीड़िता शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले में इंस्पेक्टर गोमती नगर बृजेश कुमार का कहना कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।