मेरठ के वेस्टर्न कचहरी रोड पर सीएम ग्रिड योजना में बन रही सड़क के कारण जीवन अस्त व्यस्त हो गया। शनिवार को यहां गेल गैस की लाइन टूट गई थी। जिसकी वजह से लोगों को पांच घंटे तक लंच टाइम में बिना गैस के रहने पड़ा। सप्लाई बंद हो गई। वहीं रविवार को यहां वाटर पाइप लाइन पांच जगह से टूट गई। इसके कारण लोग परेशान रहे। लोगों को कैंटर मंगाकर पानी यूज करना पड़ा। एक तरफ गैसलाइन साथ में वाटर लाइन टूटने के कारण उसे ठीक करना भी मुश्किल हो गया। रातभर वहां जेसीबी खड़ी रही और टीम लीकेज सुधारने में लगी रही। नाला निर्माण के चलते हो रही दिक्कत
वेस्टर्न कचहरी रोड पर नंदनकुंज के पास निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। जगह- जगह पाइप लाइन टूटी और लोग पानी के लिए तरस गए। लोगों ने नगर निगम कार्यालय में भी शिकायत की लेकिन रविवार होने से दफ्तर बंद रहा। जैसे तैसे लोगों ने पानी के कैंटर मंगाकर और किसी तरह पेयजल की आपूर्ति कराई। पानी के लिए परेशान हुई जनता लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य के दौरान बुलडोजर ऑपरेटर की लापरवाही से पानी की लाइन तोड़ दी गई। इससे वेस्टर्न कचहरी रोड की कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई। पानी न आने से लोग रोजमर्रा के काम करने से भी परेशान हो गए। कई जगह वाटर सप्लाई रही ठप
एक दिन पहले सर्किट हाउस, पीएल शर्मा स्मारक भूमिगत जलाशय और इंदिरा चौक और बच्चा पार्क के नलकूप से जलापूर्ति रोकी गई। शाम को सर्किट हाउस की जलापूर्ति सुचारू कर दी गई, लेकिन पीएल शर्मा स्मारक, इंदिरा चौक और बच्चा पार्क के नलकूप से जलापूर्ति बंद रही। रविवार को भी सिविल लाइंस के सिविल लाइंस, साकेत, मानसरोवर, नेहरू रोड, नंदन कुंज, मिशन कंपाउंड, बच्चा पार्क आदि कई मोहल्लों में जलापूर्ति प्रभावित हो गई।