गाजियाबाद के सीकरी खुर्द गांव में एक महिला के 4 दिन से लापता है। इस मामले में आज शाम ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। महिला का कोई सुराग न मिलने पर सैकड़ों ग्रामीण और महिलाएं मोदीनगर थाने पहुंचीं और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। जहां पुलिस को महिलाओं ने खरी खाेटी सुनाते हुए कहा कि हमारी लड़की पुलिस प्रशासन के पेट में है। पुलिस ने चूड़ी पहन लीं। SHO ने नहीं की कोई कार्रवाई गाजियाबाद के सीकरी खुर्द गांव की रहने वाली 30 साल की चेतना 4 दिन पहले घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन अब तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसी दिन पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवार का कहना है कि महिला के मोबाइल पर लगातार वेल जा रही है और उसकी लोकेशन मोदीनगर इलाके की आ रही है, लेकिन पुलिस अब तक न तो मोबाइल बरामद कर पाई है और न ही महिला का कोई पता चला है। महिलाओं ने थाने किया हंगामा महिला की बरामदगी को लेकर रविवार को गांव के सैकड़ों लोग और महिलाएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. बबली गुर्जर और राहुल प्रधान के नेतृत्व में थाने पहुंचे। वहां ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और महिला को जल्द से जल्द बरामद करने की मांग की। मौके पर पहुंचे पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीरज प्रजापति ने बताया कि पुलिस ने दो दिन का समय मांगा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन में महिला को बरामद नहीं किया गया तो मोदीनगर थाने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। यह रहे मौजूद इस दौरान डॉ. बबली गुर्जर, राहुल प्रधान, नीरज प्रजापति, सभासद मोनू धामा, जयप्रकाश शर्मा, अमित गुर्जर, बलबीर भड़ाना, तिलक राज अंधाणा, मोनू प्रधान, परस राम पायल सहित सैकड़ों ग्रामीण और महिलाएं मौजूद रहीं।