मैं 8 साल से भारती के साथ लिव-इन में रह रहा था। मैंने उससे कहा था कि मुस्लिम बनो तो मैं तुमसे निकाह कर लूं। मगर वह हिंदू धर्म नहीं छोड़ना चाहती थी। उसके 6 बॉयफ्रेंड थे, जो घर आते जाते थे। भारती उनके साथ शराब पीती, पार्टी करती थी। ये बात मुझे पसंद नहीं थी। मर्डर वाले दिन मैंने फिर उससे कहा कि धर्म परिवर्तन कर लो। उसने इनकार कर दिया। फिर मैंने और भारती ने शराब पी। मुर्गा खाया। जब वह नशे में हो गई तो उसके दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। इसके बाद मैं फरार हो गया। ये कहना है भारती के साथ रहने वाले बॉयफ्रेंड वाहिद उर्फ रोहित का। सोमवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया, तो उसने अपना जुर्म कबूल किया। घटना 29 अक्टूबर की है। पुलिस ने 3 नवंबर को मामले का खुलासा किया। पहले एक नजर में मामला… रायपुरवा के शक्कर मिल खलवा में 4 दिन से बंद घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। शनिवार को पुलिस दरवाजा तोड़कर मकान के अंदर घुसी तो बेड के नीचे एक 35 साल की महिला का शव पड़ा था। लोगों ने बताया कि महिला वाहिद के साथ करीब 8 साल से लिव-इन में रह रही थी। 7 महीने पहले उसकी मां की बीमारी से मौत हो गई थी। जिसके बाद वह नौबस्ता, राजीव विहार निवासी वाहिद के साथ खलवा में किराए पर रहने लगी। पड़ोसी विकास कुमार ने बताया था कि 1 नवंबर की सुबह 8.30 बजे घर से तेज बदबू आ रही थी। हम लोगों ने कमरे से खून बहता देखा। इस पर हमने यह बात हमारे एरिया के पार्षद विकास साहू को फोन करके बताई। हमें लगा, कहीं ऐसा तो नहीं कि सीवरेज वगैरह की दिक्कत हो। लेकिन पार्षद के आने के बाद समझ आया कि ये पुलिस का मामला है। फिर पुलिस आई और घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। इसके बाद महिला की लाश मिली। भारती गौतम के भांजे सोनू ने आरोपी वाहिद के खिलाफ शिकायत दी थी। अब पढ़िए कबूलनामा… डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी वाहिद को अफीम कोठी चौराहे के पास से अरेस्ट किया गया। वह भागने की फिराक में था। वाहिद के भी कई महिलाओं से अवैध संबंध थे। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस पूछताछ में आरोपी वाहिद ने बताया कि 29 अक्टूबर की रात मैं उसके घर मुर्गा और शराब लेकर पहुंचा। उसने मुर्गा बनाया। फिर हम दोनों ने एक साथ शराब पी। मुर्गा खाया। इसके बाद मैंने उससे कहा- इस्लाम धर्म अपना ले, मगर उसने कहा कि वह हिंदू ही रहेगी। भारती ने मुझसे कहा कि मैंने अपना नाम और धर्म छिपाकर उसे धोखा दिया। फिर हम दोनों के बीच संबंधों को लेकर विवाद शुरू हो गया। हम दोनों में हाथापाई हुई। भारती को नशा अधिक हो गया था। उसके गले में दुपट्टा था, मैंने उसी से उसका गला कस दिया।
………………………. ये खबर भी पढ़िए-
मेहंदी सजाए बैठी रही दुल्हन, सिपाही दूल्हा नहीं आया:मेरठ में खाना, स्टेज, मेहमान सब तैयार था, भाई बदहवास होकर लेट गया मेरठ में दहेज की लालच में एक लड़की की शादी नहीं हो सकी। मंडप सज चुका था, दुल्हन सज-संवर के तैयार थी, मेहमानों का जमावड़ा लगा था। सभी तैयारियां हो चुकी थीं। बस बारात के आने का इंतजार था। लेकिन, ऐन वक्त पर दूल्हे ने बारात लाने से इनकार कर दिया। पढ़िए पूरी खबर