गंगा के दोनों किनारों पर 16 किलोमीटर एरिया में तंबुओं का शहर बस गया है। एक तरफ अमरोहा का तिगरी मेला तो दूसरी तरफ हापुड़ का गढ़ मेला लगा है। यह कार्तिक मेला के रूप में प्रसिद्ध है। 75 हजार से ज्यादा तंबू हैं। यहां 5 नंवबर को मुख्य स्नान कार्तिक पूर्णिमा का होगा, जहां 50 लाख से ज्यादा श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाएंगे। मेले की व्यवस्था देखने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे थे। मेले की सुरक्षा के लिए अमरोहा और हापुड़ की तरफ 4-4 हजार पुलिसकर्मी तैनात है। मेले की ड्रोन से निगरानी की जा रही है। देखिए तंबुओं के शहर का ड्रोन वीडियो…