लखनऊ में चोरों ने दो मकानों को बनाया निशाना:ठाकुरगंज में शादी में गए परिवार के घर लाखों की चोरी, माल में बंद घर में घुसे चोर

लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया। उसमें रखे जेवर और सामान पार कर दिया। वहीं माल थानाक्षेत्र में चोर बंद घर में घुसे और कीमती सामान लेकर गायब हो गए। दोनों मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच रही है। फरीदीपुर गली नम्बर -9 दुबग्गा निवासी श्याम कुमार रविवार को अपने पूरे परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। घर में ताला लगा हुआ था। रात करीब 12 बजे घर वापस आने पर मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर रखी अलमारी का भी ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। उसमें रखे सोने कि चेन , सोने कि अंगूठी, सोने का मांग टीका , नथुनी, पाँच जोड़ी पायल, 7 जोड़ी बिछिया सहित अन्य सामान चोरी हो गया था। जिसकी सूचना पुलिस को दी। मौके से पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जांच चल रही है। वहीं मसीढा रतन माल निवासी रितेश कुमार श्रीवास्तव के घर को चोरों ने रविवार-सोमवार की बीच रात निशाना बनाया। रात करीब 1.30 से 4 के बीच अज्ञात चोर घर में घुसे। घर में रखी सोने की चैन, 1 सोने की अँगूठी, बिछिया जोड़ी व 5 चांदी की पायल और 50 हजार नगद चोरी कर लिए। इसके अलावा अलमारी में रखी बैंक एफडी, पेंशन के कागज आदि चोरी हो गए।