पुलिस ने 2 लुटेरों को एनकाउंटर में गोली मारकर पकड़ा:मेरठ का उमर गाजियाबाद और दिल्ली में चेन लूट कर रहा था

गाजियाबाद में कौशांबी थाना पुलिस ने एनकाउंटर में 2 लुटेरों को गोली मारकर पकड़ा है। इनमें उमर मेरठ का रहने वाला है, जो कई जिलों में महिलाओं से लूट कर रहा था। पुलिस ने मौके से एक बाइक, एक तमंचा, चोरी की बाइक, 2500 रुपये बरामद किए हैं। यह गैंग 30 से अधिक महिलाओं से लूट की वारदात को अंजाम दे चुका है। पुलिस पर फायरिंग कर भागे एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि कौशांबी SHO अजय शर्मा रात में वैशाली पुलिया पर चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने सामने से आ रही बिना नंबर की बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया। इसके बाद दोनों भागने लगे। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। इस दौरान दोनों घेराबंदी करते हुए बाइक से फिसल गए। वहां पुलिस ने फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम हसन उर्फ जावेद उर्फ जाबिर पुत्र साबिर निवासी ग्राम लाखौरी थाना नखासा जनपद संभल बताया। दूसरे ने अपना नाम उमर पुत्र फरीद निवासी ढबाई नगर गली 14 थाना नौचंदी जनपद मेरठ बताया। दोनों पर 13 केस दर्ज हैं। इनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। 28 अक्टूबर को दो लूट की एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि कौशांबी क्षेत्र में इन दोनों बदमाशों ने 28 अक्टूबर को एक महिला से मोबाइल लूटा। एक अन्य महिला से चेन लूट की घटना की थी। जो बाइक बरामद हुई है यह अगस्त माह में चोरी होनी बताई जा रही है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।