रातभर पार्टी चली, सुबह फंदे से लटका मिला इंजीनियर:गाजियाबाद के होटल में 3 दिन से रुका था, चाचा बोले- लड़की टॉर्चर कर रही थी

गाजियाबाद में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने होटल में सुसाइड कर लिया। उसका शव रूम में फंदे से लटकता मिला। युवक ने मंगलवार की रात चार दोस्तों के साथ रूम में पार्टी की। वह तीन दिन से OYO होटल में रुका हुआ था। स्टाफ कर्मी से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। अब, पुलिस जानने में जुटी है कि युवक से होटल में कौन-कौन मिलने आया? मेरठ का रहने वाला युवक नोएडा में नौकरी करता था। उसके चाचा ने पुलिस को बताया कि एक लड़की टॉर्चर कर रही थी। उससे परेशान होकर भतीजे ने सुसाइड कर लिया। घटना इंदिरापुरम के शक्ति खंड-3 स्थित वन मॉल की है। 2 तस्वीरें देखिए अब घटना विस्तार से… नोएडा की कंपनी में काम करता था रजत इंदिरापुरम पुलिस ने सुसाइड करने वाले युवक की पहचान रजत प्रताप सिंह भाटी (27) के रूप में की है। मेरठ का रहने वाला रजत नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। वह होटल के रूम नंबर- 203 में तीन दिन से रुका था। होटल स्टाफ ने बताया- रूम का दरवाजा अंदर से बंद था। बुधवार सुबह 8.40 तक दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो रजत का शव पंखे से लटकता दिखा। रूम से मिली शराब की बोतल पुलिस को होटल के रूम से लैपटॉप, मोबाइल फोन और शराब की एक बोतल मिली है। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदि भी था। एसएचओ इंदिरापुरम रविंद्र गौतम ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार रात जो दोस्त युवक से मिलने आए थे, उनकी भी तलाश की जा रही है। रजत ने 2 नवंबर को होटल में रूम लिया था। वह तभी से रुका हुआ था। रूम का एक दिन का रेंट 3 हजार रुपए था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। इससे पता चल सके कि रेंट पर रूम लेने से लेकर घटना होने तक कौन-कौन रजत से मिलने आया था? चाचा बोले- भतीजे ने लड़की की वजह से सुसाइड किया रजत के सुसाइड पर चाचा इंद्रपाल सिंह ने कहा- मेरा भतीजा 3 दिन से इस होटल में रुका हुआ था। वह नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। हमें पता चला है कि कोई लड़की उसे लगातार टॉर्चर कर रही थी। हमारा बेटा ऐसा कदम नहीं उठा सकता। मंगलवार शाम को ही उससे बात हुई थी। उस समय तक वो बिल्कुल नॉर्मल था। बुधवार सुबह इंदिरापुरम पुलिस ने सूचना दी। इसके बाद हम लोग मेरठ से गाजियाबाद आए। पुलिस होटल के सीसीटीवी के साथ भतीजे के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकलवाए। 15 लाख सालाना पैकेज था रजत का सालाना पैकेज 15 लाख रुपए था। वह कई महीने से अपनी सैलरी का हिस्सा परिवार को नहीं दे रहा था। कोई उसे आर्थिक या मानसिक दबाव में रखकर ब्लैकमेल कर रहा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। घर वाले जब भी उससे शादी के लिए कहते तो वो बाद में करने के लिए बोलकर टाल देता था। ———————– ये खबर भी पढ़ें… गोरखपुर में AK-47 और रेड गैंग में गैंगवार:टैटू और लाल रंग के बाल इनकी पहचान; छठ के दिन की थी फायरिंग, अब तक 22 अरेस्ट गोरखपुर में छठ के दिन 2 गिरोह के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि गोली चलाने वाले AK-47 और रेड गैंग के गुर्गे थे। इन दोनों गैंग में नाबालिग और युवा दोनों शामिल हैं। गैंग, वॉट्सऐप पर संचालित होता है और एक मैसेज पर मरने मारने को तैयार हो जाते हैं। पढ़ें पूरी खबर…