साली संग पति को पकड़ा, चप्पल से पीटा, VIDEO:ससुरालवाले आगरा से हाथरस पहुंचे, दोनों को साथ में घूमते देखा

हाथरस के जिला अस्पताल में बुधवार दोपहर एक युवक को अपनी साली के साथ पकड़ा गया। युवक अपनी नवविवाहिता पत्नी को छोड़कर साली के साथ फरार हो गया था। ससुराल पक्ष के लोग आगरा से हाथरस पहुंचे और उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। अस्पताल में जीजा-साली को देखते ही युवक की पत्नी ने अपने पति की चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। इसका वीडियो भी सामने आया है। इस दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। अपने जीजा को पिटता देख साली रोने लगी और उसे छोड़ने की गुहार लगाती रही। इसके बाद ससुराल पक्ष दोनों को गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए। पुलिस को नहीं मिला कोई शिकायती पत्र यह घटना हाथरस के थाना चंदपा क्षेत्र के परसारा गांव से संबंधित है। जानकारी के अनुसार, युवक की शादी दो महीने पहले ही हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही वह अपनी पत्नी को छोड़कर साली के साथ फरार हो गया था, जिसके बाद से परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। इस मामले में बागला जिला अस्पताल चौकी प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि यह एक पारिवारिक मामला था। परिजनों द्वारा दोनों ओर से कोई भी शिकायती पत्र पुलिस को नहीं दिया गया है।