पत्नी की मौत, 12 घंटे बाद पति ने तोड़ा दम:अमेठी में 8 महीने की गर्भवती थी महिला; एक साथ उठेगी अर्थी

अमेठी में पत्नी की मौत के 12 घंटे बाद सदमे में पति ने भी दम तोड़ दिया। महिला 8 महीने की गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। मंगलवार रात उसकी मौत हो गई। जैसे ही यह बात पति को पता चली। वह बेसुध हो गया। उसने खाना-पीना छोड़ दिया। तबीयत बिगड़ी। परिजन उसे अस्पताल ले गए। यहां उसकी भी मौत हो गई। युवक की हार्टअटैक से मौत की बात कही जा रही है। गुरुवार को दोनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मामला मामला जायस कोतवाली क्षेत्र का है। उनकी शादी को अभी एक साल ही हुआ था। अब पढ़िए पूरा मामला… एक साल पहले हुई थी शादी
मोहल्ला निखई में आकाश (22) अपने परिवार के साथ रहते हैं। आकाश पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर पर थे। एक साल पहले उनकी शादी ज्योति (20) से हुई थी। ज्योति 8 महीने की गर्भवती थी। मंगलवार शाम ज्योति को तेज प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल गए। वहां हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने देर रात एम्स रायबरेली रेफर कर दिया। यहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने ज्योति को मृत घोषित कर दिया। पत्नी की मौत का पता चलते ही पति को गहरा सदमा लगा। लगातार पत्नी ज्योति की तस्वीर देखकर रोते रहे। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे आकाश की भी मौत हो गई। आकाश जायस कस्बे की एक दुकान पर काम करते थे। बेटे और बहू की मौत के बाद मां तारावती और पिता राम प्रकाश रैदास सदमे में हैं। मोहल्ले के लोग बताते हैं कि दोनों की जोड़ी बेहद खुशहाल थी। अब दोनों की अर्थी एक साथ उठने की खबर से पूरा इलाका गमगीन है। फिलहाल दोनों के शव घर के बाहर रखे हैं। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद हैं। ——————————— ये भी पढ़ें… UP-मिर्जापुर में 2 बहनों समेत 6 महिलाएं ट्रेन से कटीं:शव के टुकड़े 50 मीटर तक बिखरे, ट्रैक पार कर गंगा स्नान करने जा रही थीं यूपी के मिर्जापुर में बुधवार को कालका एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर 6 महिलाओं की मौत हो गई। इनमें दो सगी बहनें हैं। हादसा सुबह 9:30 बजे चुनार रेलवे स्टेशन पर हुआ। चोपन से पैसेंजर ट्रेन चुनार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर- 3 पर पहुंची थी। भीड़ अधिक होने की वजह से कुछ श्रद्धालु प्लेटफॉर्म पर न उतरकर दूसरी तरफ ट्रैक पर उतर गए। इसी दौरान दूसरे ट्रैक पर कालका एक्सप्रेस आ रही थी। पढ़ें पूरी खबर…