2 दिन से लापता युवक का शव गोमती में मिला:लखनऊ में परिजनों ने फोन बेचने पर डांट दिया था, नाराज होकर घर से निकला था

लखनऊ के मड़ियांव थानाक्षेत्र में 2 दिन से गायब युवक का शव गोमती नदी में उतराता मिला है। परिजनों से झगड़े के बाद वह घर से निकल गया था। उसके बाद गुमशुदगी सआदतगंज थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि बुधवार को शाम करीब 6 बजे सूचना मिली कि पीपा पुल के पास गोमती नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। मौके से पहुंची पुलिस ने शव को स्थानीय गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। शव 2 से 3 दिन पुराना था। अज्ञात शव की शिनाख्त शुरू की गई। इस दौरान शव की पहचान लकड़मंडी थाना सआदतगंज निवासी अमन प्रजापति (22) पुत्र रमेश चंद प्रजापति के रूप में हुई। अमन रविवार को घर से नाराज होकर कहीं चला गया था। उसके बाद परिजनों ने सआदतगंज में सूचना दी थी। शराब पीने के आदी था सआदतगंज इंस्पेक्टर संतोष आर्या ने बताया कि अमन शराब पीने का आदी थी। रविवार को शराब पीने के चक्कर में अपना मोबाइल फोन बेच दिया था। उसी वजह से से परिजनों ने डांटा था। इसके बाद वह घर से नाराज होकर निकल गया था। पिता ने थाने गुमशुदगी लिखवाई थी। पुलिस टीम उसकी तलाश में लगी थी।