संभल में अवैध खनन से बने एक गड्ढे में मिट्टी खोदने गईं 7 महिलाएं मिट्टी धंसने से दब गईं। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। 3 महिलाओं की हालत गंभीर है। उन्हें मुरादाबाद रेफर किया गया। बताया जा रहा है खनन कारोबारियों ने अवैध रूप से 15 फीट गहरा गड्ढा खोदा था। गांव की महिलाएं घरों की लिपाई के लिए इसी गड्ढे से मिट्टी लेने गई थीं। जब वे गड्ढे के अंदर मिट्टी खोद रही थीं, तभी एक तरफ से मिट्टी का बड़ा हिस्सा भरभराकर उनके ऊपर गिर गया, जिससे वे दब गईं। हादसा बहजोई कोतवाली क्षेत्र के नरोदा गांव में हुआ। पढ़ें पूरी खबर उन्नाव में एई और दो जेई को कमरे में बंदकर पीटा उन्नाव में जिला पंचायत कार्यालय में गुरुवार दोपहर निर्माण कार्यों के भुगतान को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान एक सहायक अभियंता (एई) और दो कनिष्ठ अभियंताओं (जेई) को कमरे में बंद कर पीटा गया। अफसरों हमलावरों ने सीसीटीवी का डीवीआर भी गायब कर दिया। चीख सुनकर अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर अफसरों को बचाया गया। तीनों अभियंता कोतवाली पहुंचे। अफसरों की शिकायत पर पुलिस ने प्रधान समेत 7 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। पढ़ें पूरी खबर संभल में स्कूल बस पर पथराव, 3 छात्र घायल: 20 लड़कों ने घेरा, लाठी-डंडों से मारपीट संभल में टूर से लौट रही छात्र–छात्राओं से भरी बस पर टीचर ने 15-20 लड़कों के साथ हमला कर दिया। बस पर पत्थर फेंक गए। आरोप है लाठी–डंडों मारपीट की गई। हमले में बस के शीशे टूट गए। घटना में 3 छात्र भी घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी टीचर को हिरासत में लिया है। वहीं हमला करने वाले लड़के मौके से भाग गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। दरअसल, टीचर का एक छात्र से झगड़ा हो गया था। उसी ने अपने साथियों को मैसेज कर बुलाया और मारपीट की। स्कूल प्रिंसिपल की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामला थाना असमोली क्षेत्र के गांव सेंधरी का है। पढ़ें पूरी खबर हाथरस में रोडवेज बस की टैंकर की टक्कर, तीन की मौत; SP बोले- 18 घायल हाथरस में आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। समामई के पास एक रोडवेज बस और दूध से भरे टैंकर की टक्कर में तीन की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और राहगीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बस का शीशा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल लोगों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। मामला सासनी थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबरें… कुशीनगर में पिता कर रहे थे शादी की तैयारी, प्रेमी ने भरी मांग; 2 साल से था अफेयर, परिजनों ने अपनाने से किया इनकार कुशीनगर में पिता बेटी की शादी की तैयारी कर रहा था। इसी बीच प्रेमी ने प्रेमिका के घर में घुसकर उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। घटना के बाद प्रेमी के घरवालों ने युवती को अपनाने से इनकार कर दिया। वहीं पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिस पर रामकोला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला रामकोला थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… अब्दुल्ला आजम को SC से झटका, फर्जी पासपोर्ट मामले में याचिका खारिज, HC का आदेश बरकरार सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान के बेटे और पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम की याचिका खारिज कर दी है। अब्दुल्ला आजम ने अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की मांग की थी, जो फर्जी पासपोर्ट मामले से संबंधित है। यह मामला अब्दुल्ला आजम पर पासपोर्ट बनवाने के लिए जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करने के आरोप में दर्ज किया गया था। एफआईआर के अनुसार, उनके पासपोर्ट में जन्मतिथि 30 सितंबर, 1990 दर्ज थी, जबकि उनके स्कूल रिकॉर्ड में उनकी वास्तविक जन्मतिथि 01 जनवरी, 1993 है। इस मामले में 09 सितंबर, 2021 को आरोप तय किए जा चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर… उन्नाव समेत 15 कॉलेजों में ED की रेड, फर्जी डिग्री बनाने, मनी लॉन्ड्रिंग का मामला उन्नाव के सरस्वती मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रेड डाली। सुबह करीब 11 बजे 2 कारों से लगभग एक दर्जन अधिकारियों की टीम अचानक कॉलेज पहुंची। टीम ने पहुंचते ही कॉलेज के गेट को बंद करा दिया। कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए। छापेमारी के दौरान टीम ने कॉलेज के अकाउंट सेक्शन, एडमिशन विभाग और प्रशासनिक रिकॉर्ड रूम की गहन तलाशी ली। ईडी अधिकारियों ने कॉलेज प्रशासन से करीब 3 घंटे तक पूछताछ की। पढ़ें पूरी खबर मोनाड यूनिवर्सिटी फर्जीवाड़ा केस में ED की आगरा में रेड, बाइक बोट घोटाले के आरोपी हुड्डा के घर सर्चिंग मेरठ में गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने बाइक बोट घोटाले के मुख्य आरोपी विजेंद्र हुड्डा के घर छापा मारा। यह कार्रवाई हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी के फर्जी मार्कशीट घोटाले से जुड़ी बताई जा रही है। सुबह करीब 11 बजे ईडी की टीम एक बड़ी गाड़ी में कंकरखेड़ा के शिवलोकपुरी स्थित मकान पर पहुंची। दरवाजा खुलवाकर अंदर दाखिल हो गई। सूत्रों के अनुसार, ED अधिकारी घर के अंदर कई दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। विजेंद्र हुड्डा से पूछताछ भी की जा रही है। तीन घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी ED टीम मकान के अंदर ही मौजूद है। प्रयागराज में किशोरी की गला रेतकर हत्या, घर के पास लाश मिली प्रयागराज के घूरपुर में गुरुवार सुबह 15 साल की किशोरी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से करीब 200 मीटर दूर खून से लथपथ मिला। किशोरी की पहचान सरिता पुत्री रमेश कुमार के रूप में हुई। परिवार वालों का कहना है कि वह मानसिक रूप से कमजोर थी। पिता ने बताया- बेटी रोज की तरह सुबह करीब 5.30 बजे घर से निकली थी। करीब 8 बजे ग्रामीणों ने उसकी लाश खेत के किनारे पड़ी देखी। उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान थे। पिता रमेश मजदूरी करते हैं। डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि परिवार ने किसी रंजिश से इनकार किया है। हत्या की वजह का पता लगाया जा रहा। पुलिस हत्यारे की तलाश में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर… एएमयू में चली गोली, बाल-बाल बचा छात्र: लाइब्रेरी में पढ़ने गया था, भागकर बचाई जान
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में देर शाम लाइब्रेरी में गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने एक छात्र पर गोली चला दी। हालांकि, वह बाल-बाल बच गया। गोली से बचे छात्र को उन लोगों ने पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह वहां से भागा और सीधे प्रॉक्टर ऑफिस गया। प्रॉक्टर ऑफिस से पुलिस को सूचित किया गया। सिविल लाइंस पुलिस भी मौके पर पहुंची। पूछताछ कर बयान दर्ज किया। पुलिस ने कहा- मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है। प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने भी जांच की बात कही है। पढ़िए पूरी खबर उन्नाव में सड़क हादसा, लखनऊ के 3 युवकों की मौत; स्लिप होकर आपस में टकराईं दो बाइकें उन्नाव में बुधवार शाम सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चारों युवक लखनऊ के रहने वाले थे। हादसा दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। बताया जा रहा है बाइकों की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे थी। सर्विस रोड पर स्लिप होकर दोनों आपस में टकरा गईं। मामला औरास थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर झांसी में अनाज सड़ते देख किसान की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम झांसी के मोठ में बारिश से धान की फसल सड़ती किसान की तबीयत बिगड़ गई। वह खेत में ही बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों न मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। तीन दिन की बारिश के बाद कई किसानों की फसल बर्बाद हो गई। बारिश का असर किसान प्रह्लाद की खेती पर भी हुआ और उनकी धान की फसल सड़ने लगी। प्रह्लाद के चेचेरे भाई राजेश कुमार ने बताया कि प्रह्लाद मंगलवार को हुई बारिश के बाद बुधवार को फसल की स्थिति जानने के लिए खेत पर गए थे। पढ़िए पूरी खबर पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य की तबीयत बिगड़ी: सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में स्थिति स्थिर इटावा के पूर्व विधायक एवं पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और शुभचिंतक उनके स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए पहुंचना शुरू हो गए। पूर्व सांसद बुधवार रात यमुना नदी तट पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके बाद वे इकदिल क्षेत्र में चल रहे एक निजी समारोह में पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। मौके पर मौजूद सहयोगियों ने तुरंत उन्हें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की टीम ने उनकी जांच शुरू की। पढ़िए पूरी खबर पत्नी की मौत, 12 घंटे बाद पति ने तोड़ा दम: अमेठी में 8 महीने की गर्भवती थी महिला; एक साथ उठेगी अर्थी अमेठी में पत्नी की मौत के 12 घंटे बाद सदमे में पति ने भी दम तोड़ दिया। महिला 8 महीने की गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। मंगलवार रात उसकी मौत हो गई। जैसे ही यह बात पति को पता चली। वह बेसुध हो गया। उसने खाना-पीना छोड़ दिया। तबीयत बिगड़ी। परिजन उसे अस्पताल ले गए। यहां उसकी भी मौत हो गई। युवक की हार्टअटैक से मौत की बात कही जा रही है। गुरुवार को दोनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मामला मामला जायस कोतवाली क्षेत्र का है। उनकी शादी को अभी एक साल ही हुआ था। पढ़िए पूरी खबर बहराइच में मुठभेड़ में दो इनामी बदमाशों को लगी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी और लूट की कई वारदातों में थे वांछित बहराइच में भारत-नेपाल सीमा से सटे रूपईडीहा थाना क्षेत्र के सहाबा के पास सोमवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो इनामिया बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार ये दोनों बदमाश चोरी और लूट की कई वारदातों में वांछित थे और पुलिस को लंबे समय से इनकी तलाश थी। पूरी खबर पढ़िए